Tere Ishk Mein First Review: टिकट बुक करने से पहले पढ़ें धनुष-कृति की फिल्म का पहला रिव्यू, मिले इतने स्टार्स, क्रिटिक बोले- क्लाइमेक्स ही इसकी जान

Tere Ishk Mein First Review: धनुष और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ का पहला रिव्यू आउट हो गया है. फिल्म क्रिटिक ने इसे 2025 की बेस्ट इमोशनल लव स्टोरी बताया और 4 स्टार दिए. आइए पूरा रिव्यू बताते हैं.

Tere Ishk Mein First Review: कृति सेनन और धनुष स्टारर फिल्म ‘तेरे इश्क में’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त हाइप है. यह निर्देशक आनंद एल. राय और धनुष की तीसरी बड़ी कोलैबोरेशन है. इससे पहले दोनों ने ‘रांझणा’ और ‘अतरंगी रे’ जैसी सफल फिल्में दी थीं. वहीं, कृति सेनन पहली बार धनुष के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं और हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर में दिखी उनकी फ्रेश केमिस्ट्री ने दर्शकों का खूब ध्यान खींचा है. खास बात यह है कि इसे धनुष की 2013 की सुपरहिट ‘रांझणा’ का स्पिरिचुअल सीक्वल बताया जा रहा है.

अब जब दो दिन बाद, यानी 28 नवंबर को, यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, तो उससे पहले इसका पहला अर्ली रिव्यू भी सामने आ चुका है. ऐसे में आइए जानते हैं फिल्म कैसी है और इसे कितने स्टार्स मिले हैं.

‘तेरे इश्क में’ का पहला रिव्यू आया सामने

फिल्म क्रिटिक उमैर संधू ने ‘तेरे इश्क में’ को एक “क्रेजी और इमोशनल राइड” बताया है. उन्होंने फिल्म की कहानी, म्यूजिक, परफॉर्मेंस और खासकर क्लाइमेक्स की खूब तारीफ की. उमैर के अनुसार, यह 2025 की सबसे बेहतरीन इमोशनल लव स्टोरी है, जिसमें कई रोंगटे खड़े कर देने वाले सीन्स हैं.

अपने रिव्यू में उन्होंने लिखा, “2025 की बेस्ट इमोशनल रोमांटिक लव स्टोरी. दमदार BGM और रोंगटे खड़े कर देने वाले पल. क्लाइमेक्स फिल्म की जान है. धनुष और कृति सेनन अपनी करियर की बेस्ट परफॉर्मेंस में. दोनों अवॉर्ड के पूरी तरह हकदार हैं. जरूर देखें!”

उमैर ने फिल्म को 4 स्टार की रेटिंग दी है.

कृति सेनन: “क्लाइमेक्स शूट कितना मुश्किल था”

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कृति ने फिल्म के इंटेंस क्लाइमेक्स का एक्सपीरियंस शेयर किया. उन्होंने बताया, “प्री-क्लाइमेक्स और क्लाइमेक्स में कई बेहद इंटेंस और लंबे सीन्स थे. उन्हें 5–6 दिनों में शूट किया गया था. ये सीन्स शारीरिक और इमोशनल तौर पर काफी थकाने वाले थे.”

यह भी पढ़ें: Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Trailer: धमाकेदार कॉमेडी के साथ लौटे कपिल शर्मा, ट्रेलर में दिखा तिहरा कन्फ्यूजन, तगड़ा लव ट्रायंगल और अनलिमिटेड फन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >