Tamannaah-Vijay Verma Wedding: विजय वर्मा संग शादी की अफवाहों पर तमन्ना ने तोड़ी चुप्पी, कहा- शादी भी हो…

Tamannaah-Vijay Verma Wedding: तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा की शादी की खबरें इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, कपल अगले साल शादी की योजना बना रहे हैं. इसपर एक्ट्रेस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Tamannaah-Vijay Verma Wedding: तमन्ना भाटिया इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में है. सोशल मीडिया पर कुछ दिनों से ऐसी चर्चा है कि तमन्ना अपने बॉयफ्रेंड और एक्टर विजय वर्मा से शादी करने वाली है. रिपोर्ट्स में बताया गया कि लवबर्ड्स अगले साल यानी 2025 में सात फेरे ले सकते हैं. अब शादी की खबरों पर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है.

विजय वर्मा संग शादी करने पर तमन्ना भाटिया ने तोड़ी चुप्पी

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा की शादी की खबर आग की तरह सोशल मीडिया पर फैली. उनके चाहने वाले जानना चाहते हैं कि क्या सच में कपल शादी कर रहे हैं. हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में एक्ट्रेस ने कहा, ”मैं अभी अपनी लाइफ में बहुत खुश हूं. शादी भी हो सकती है, क्यों नहीं? मेरे लिए शादी और करियर का कोई कनेक्शन नहीं है. मैं बहुत महत्वाकांक्षी हूं. मैं शादी के बाद भी काम करना जारी रखूंगी.”

तमन्ना भाटिया की आने वाली फिल्म

वर्क फ्रंट की बात करें तो तमन्ना भाटिया ने फिल्म स्त्री 2 में एक कैमियो रोल निभाया था. फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई और इसने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की. फिल्म में उनका गाना ‘आज की रात’ को दर्शकों ने काफी पसंद किया. इन दिनों वह अपनी फिल्म सिकंदर का मुकद्दर को लेकर चर्चा में है. मूवी में उनके साथ अविनाश तिवारी और जिम्मी शेरगिल है. नीरज पांडे ने इसे निर्देशित किया और ये 29 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. इसके अलावा एक्ट्रेस करण जौहर की मूवी में भी नजर आएंगी.

Also Read- Tamannaah-Vijay Verma Wedding: क्या तमन्ना और विजय वर्मा अगले साल करेंगे शादी? इस वजह से लग रही अटकलें

Also Read- EXCLUSIVE: मैं तो बस एक फिल्म करने मुंबई आया था, उससे ज्यादा की ख्वाहिश नहीं थी- विजय वर्मा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >