"मैंने पद्मावती को कायर नहीं कहा..." 'पद्मावत' के जौहर सीन पर ट्रोलिंग के बीच Swara Bhasker ने वीडियो जारी कर तोड़ी चुप्पी

फिल्म 'पद्मावत' के जौहर सीन पर पुराने बयान को लेकर ट्रोल हो रहीं स्वरा भास्कर ने अब वीडियो जारी कर सफाई दी है. एक्ट्रेस ने कहा कि उनके शब्दों को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है और उन्होंने कभी रानी पद्मावती को कायर नहीं कहा.

Swara Bhasker on Padmavaat Jauhar Scene Clarification Viral Video: एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इन दिनों अपने बयान को लेकर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहीं हैं. उन्होंने संजय लीला भंसाली की  फिल्म ‘पद्मावत’ में दिखाए गए जौहर के सीन को लेकर अपनी राय रखी है, जिसके बाद से उन्हें ट्रॉल्लिंग का सामना करना पड़ रहा है. अब एक्ट्रेस ने एक वीडियो जारी करते हुए सफाई दी हैं.

Swara Bhasker on Padmavat Video: क्या था वीडियो में 

स्वरा भास्कर जो अपने बयानों से जानी जाती है  ने कहा कि सोशल मीडिया पर उनके एक पुराने वीडियो क्लिप को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है. उनके मुताबिक, उनके बयान का गलत अनुवाद करके यह दावा किया जा रहा है कि उन्होंने रानी पद्मावती और जौहर करने वाली महिलाओं को कायर कहा था. अभिनेत्री ने इस दावे को पूरी तरह गलत बताया.

स्वरा ने कहा कि उन्होंने कभी रानी पद्मावती या जौहर करने वाली महिलाओं के साहस पर सवाल नहीं उठाया. उनकी आपत्ति फिल्म में जौहर को दिखाने के तरीके से थी. वह इस बात पर सवाल उठा रही थीं कि फिल्म में यौन हिंसा के डर के सामने महिलाओं के लिए आत्महत्या को किस तरह एक विकल्प के तौर पर दिखाया गया है.

I Never Said Coward to Rani Padmavati - Swara: मैंने रानी पद्मावती को कायर नहीं कहा’

अपने वीडियो में स्वरा ने कहा कि उन्होंने अंग्रेजी में अपनी बात रखी थी, लेकिन अब उनके शब्दों का गलत अनुवाद किया जा रहा है. उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले उनका पूरा मूल वीडियो देखें.

अभिनेत्री ने स्पष्ट किया कि उन्होंने न तो रानी पद्मावती को कायर कहा और न ही महल की उन महिलाओं को, जिन्होंने जौहर किया था. उन्होंने कहा कि अगर किसी को किसी भाषा में कही गई बात समझ नहीं आती है, तो उसे पहले उसका सही अर्थ जानना चाहिए, न कि गलत जानकारी फैलानी चाहिए.

What Swara Bhasker Said on Jauhar Scene: जौहर सीन पर क्या बोली थीं स्वरा?

विवाद उस समय शुरू हुआ जब एक कार्यक्रम में स्वरा से संजय लीला भंसाली को लिखे उनके खुले पत्र के बारे में पूछा गया. यह पत्र उन्होंने फिल्म ‘पद्मावत’ में दिखाए गए जौहर के दृश्य को लेकर लिखा था.

स्वरा भास्कर, फोटो इंस्टाग्राम

स्वरा ने बताया कि फिल्म के क्लाइमेक्स में जब बड़ी संख्या में महिलाएं जौहर करती दिखाई गईं, तो उन्हें यह दृश्य परेशान करने वाला लगा. उन्होंने कहा कि उन्हें उस समय यह विचार आया कि अगर कोई महिला रेप की शिकार हो जाए और वह जीवित रहने का फैसला करे, तो क्या उसे अपनी जिंदगी बचाने के लिए खुद को दोषी या कायर महसूस करना चाहिए?

">

उन्होंने खास तौर पर उस दृश्य का भी जिक्र किया, जिसमें एक गर्भवती महिला जौहर करती दिखाई देती है. स्वरा ने कहा कि इस सीन ने उन्हें काफी गुस्सा दिलाया था. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या किसी महिला को रेप के डर से उसकी जिंदगी को खत्म करना सही संदेश है.

Swara Bhasker Wrote Letter to Sanjay Leela Bhansali After 5 Days: पांच दिन बाद लिखा था खुला पत्र

स्वरा ने यह भी बताया कि ‘पद्मावत’ देखने के तुरंत बाद उन्होंने संजय लीला भंसाली को पत्र नहीं लिखा था. उन्होंने करीब पांच दिन इंतजार किया ताकि यह समझ सकें कि फिल्म को लेकर उनकी आपत्तियां सिर्फ उस समय की भावनात्मक प्रतिक्रिया थीं या वास्तव में उनकी सोच बनी हुई है. इसके बाद उन्होंने भंसाली को खुला पत्र लिखा.

अपने सोशल मीडिया पोस्ट में स्वरा ने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि रेप सर्वाइवर्स को घटना के बाद भी अपनी जिंदगी जीने का पूरा अधिकार है. अभिनेत्री ने इस बात पर हैरानी जताई कि इस विचार से भी कई लोग नाराज हो रहे हैं. स्वरा ने दिल्ली में हुए रीसेंट रेप को लेकर और निर्भया कांड को लेकर भी अपने वीडियो में  बोला है 

Swara Bhasker Work: स्वरा भास्कर वर्क 

स्वरा भास्कर को आखिरी बार टीवी शो ‘पति, पत्नी और पंगा’ में देखा गया था. फिल्मों की बात करें तो उनकी पिछली फिल्म ‘जहां चार यार’ 2022 में रिलीज हुई थी.

यह भी पढ़ें: जौहर’ पर स्वरा भास्कर का पुराना सवाल फिर वायरल, यूजर्स ने लगा दी क्लास- ‘History को अपनी theory मत बनाइए’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशा कुमारी

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >