सुशांत सिंह राजपूत की ये ख्वाहिश रह गई अधूरी, अब एक्टर की भांजी ने अपने पोस्ट में बताया

Sushant Singh Rajput love for astronomy: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) इस दुनिया में नहीं हैं. यह बात उनके फैंस भुला नहीं पाये है. उनसे जुड़ी कई यादें सोशल मीडिया पर लगातार शेयर कर रहे है. हाल ही में एक्टर की भांजी मल्लिका ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है. पोस्ट में उन्होंने सुशांत को एस्ट्रोनोमी से कितना प्यार था इस बारे में बताया है.

Sushant Singh Rajput love for astronomy: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) इस दुनिया में नहीं हैं. यह बात उनके फैंस भुला नहीं पाये है. उनसे जुड़ी कई यादें सोशल मीडिया पर लगातार शेयर कर रहे है. हाल ही में एक्टर की भांजी मल्लिका ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है. पोस्ट में उन्होंने सुशांत को एस्ट्रोनोमी से कितना प्यार था इस बारे में बताया है.

मल्लिका सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट शेयर की है. इसमें उन्होंने लिखा है कि, ‘जब मैंने मामू को बताया कि मैं एस्ट्रोनॉमी क्लास लेने का प्लान कर रही हूं तो उन्होंने मेरे साथ इन कक्षाओं में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की थी.’ मल्लिका ने आगे पोस्ट में लिखा, अब मैं उनकी याद में इसकी अच्छे से पढ़ाई करुंगी.

बता दें कि सुशांत एस्ट्रोफिजिक्स और तारों की दुनिया में काफी दिलचस्पी रखते थे. यही कारण था कि उन्होंने LX-600 नाम का टेलीस्कोप खरीदा था. सुशांत ने अपने इस टेलीस्कोप को अपने सी फेसिंग घर के बाहर लगाया हुआ था. सुशांत के पास थियोरेटिकल फिजिक्स की लगभग 125 किताबें थीं और वे हमेशा से ही ब्लैक होल और वॉर्म होल से जुड़ी थ्योरीज को लेकर काफी पैशनेट रहे थे. उनकी एस्ट्रोफिजिक्स में ये दिलचस्पी कॉलेज के दिनों से ही थी.

Also Read: Sushant Singh Rajput के 50 सपने जो अधूरे रह गए, हर यूथ को प्रेरित करेगी ये Wish List

इससे पहले भी सुशांत की भांजी ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें एकटर का का डॉगी फज नजर आ रहा था. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था कि ‘फज अभी भी उम्मीद भरी निगाहों से दरवाजे की ओर देखता रहता है.’ सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हुआ था.

बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती के साथ-साथ उनके परिजन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इधर सुशांत सिंह मौत मामले की जांच के लिए SIT गठित की गयी है. जिन छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है उसमें रिया चक्रवर्ती व उनके परिजन, इंद्रजीत चक्रवर्ती, संध्या चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा, श्रुति मोदी, और अन्य.

Posted By: Divya Keshri

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >