ऐसे खोजा था सुशांत को बालाजी टेलीफिल्म्स ने, इस प्ले से की थी एक्टर ने अपनी एक्टिंग की शुरुआत

Sushant Singh Rajput first play photo viral: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की आज फिल्म दिल बेचारा (Dil Bechara) रिलीज हो रही है. सुंशात ने अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत प्ले से की थी. जी हां, आपने सही सुना. हाल ही में एक्टर की एक तसवीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. ये तसवीर एक प्ले की है, जिसका निर्देशन जूही बब्बर सोनी ने किया था. इस प्ले का नाम था 'पुकार' और सुशांत इसका पार्ट थे.

Sushant Singh Rajput first play photo viral: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की आज फिल्म दिल बेचारा (Dil Bechara) रिलीज हो रही है. सुंशात ने अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत प्ले से की थी. जी हां, आपने सही सुना. हाल ही में एक्टर की एक तसवीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. ये तसवीर एक प्ले की है, जिसका निर्देशन जूही बब्बर सोनी ने किया था. इस प्ले का नाम था ‘पुकार’ और सुशांत इसका पार्ट थे.

दरअसल, सुशांत साल 2007 में आये नाटक ‘पुकार’ का हिस्सा थे. जिसका निर्देशन जूही बब्बर सोनी ने किया था. यहीं से उनके टीवी करियर की भी शुरुआत हुई थी. इस दौरान सुशांत बॉक्स ऑफिस काउंटर पर अपने प्ले का टिकट का काम देख रहे थे और तभी बालाजी के कास्टिंग से जुड़े शख्स की नजर उनपर पड़ी थी और उन्हें टीवी में काम करने का मौका मिला.

https://www.instagram.com/p/CC_MTjhnl9h/

‘पुकार’ प्ले की निर्देशक जूही बब्बर सोनी ने इस प्ले की तसवीर सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर आने पर शेयर की थी. अब ये तसवीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इसे शेयर करते हुए उन्होंने बताया था कि उन्होंने दो ऐसे प्ले का निर्देशन किया है, जिसमें सुशांत थे. एक प्ले का नाम ‘पुकार’ और दूसरा ‘दौड़ा दौड़ा भागा भागा सा’ था.

Also Read: सुशांत के लिए अंकिता ने फिर से जलाया दीया, सोशल मीडिया पर लिखा ये स्पेशल मैसेज

जूही ने ये भी बताया की टीवी और फिल्म स्टार बनने के बाद भी सुशांत अपने थियटर के दोस्तों से जुड़ा रहा और मेरे एक कॉल पर बहुत बिज़ी रहने के बावजूद #Ekjutetheatregroup के शो और इवेंट्स पर पहुंच जाता था. जूही ने बताया, ‘वह मुझे दीदी बुलाता था और हमेशा और हमेशा बहुत प्यार से कहता था- दीदी आप मेरी पहली डायरेक्टर हो.’

गौरतलब है कि सुशांत को ‘पवित्र रिश्ता’ सीरियल से पहचान ​मिली ​थी. ‘पवित्र रिश्ता’ ​सीरियल में सुशांत के साथ एक्ट्रेस अंकिता लोखंड भी नजर आई थीं. लोगों ने उन्हें इस शो में खूब पसन्द किया था. इसके बाद सुशांत ने साल 2013 में फिल्म ‘काय पो छे!’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था.

Posted By: Divya Keshri

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >