मौनी रॉय की स्टारडम से बढ़ीं दूरियां? नई रिपोर्ट में रिश्ते को लेकर चौंकाने वाला खुलासा

मौनी रॉय और सूरज नांबियार के रिश्ते को लेकर नई रिपोर्ट्स ने सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ा दी है. दावा किया जा रहा है कि सूरज खुद को मौनी की लोकप्रियता के बीच नजरअंदाज महसूस करते थे.

मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार को लेकर इन दिनों लगातार तलाक की खबरें सामने आ रही हैं. साल 2022 में शादी के बंधन में बंधे इस कपल ने अब तक अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन हाल ही में आई एक रिपोर्ट ने दोनों के अलगाव की वजह को लेकर नई चर्चा शुरू कर दी है.बताया जा रहा है कि सूरज अक्सर भारत आने पर खुद को नजरअंदाज महसूस करते थे. वहीं सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की बातें की जा रही हैं.

रिपोर्ट में सामने आई रिश्ते में दूरी की वजह

फिल्म पत्रकार विक्की लालवानी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि सूरज नांबियार को कई बार ऐसा महसूस होता था कि मुंबई में लोग उन्हें ज्यादा नहीं पहचानते, जबकि मौनी रॉय को लगभग हर जगह लोग पहचानते हैं. विक्की ने लिखा, मौनी रॉय और दुबई के बिजनेसमैन सूरज नांबियार की लॉन्ग डिस्टेंस शादी अब खत्म होने की कगार पर बताई जा रही है. कहा जा रहा है कि दोनों के रिश्ते में पहले जैसा प्यार और अपनापन अब नहीं बचा है, जबकि झगड़े लगातार बढ़ते गए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, किसी चमत्कार के बिना दोनों का फिर से साथ आना मुश्किल माना जा रहा है.

6 महीने से अलग रह रहे मौनी और सूरज

विक्की लालवानी ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, सूत्रों के अनुसार, पिछले करीब 6 महीनों से मौनी और सूरज साथ नहीं रह रहे हैं. हाल के दिनों में मौनी अपना घर भी बदल रही थी. अगर ध्यान दिया जाए तो अक्टूबर 2025 के बाद से मौनी लगभग हर सोशल इवेंट में अकेले ही नजर आई हैं. बताया जा रहा है कि मौनी ने अपने ब्रेकअप की खबर को काफी समय तक मीडिया से छिपाकर रखा. अब खबर यह भी है कि उन्होंने कुछ वकीलों से बातचीत शुरू कर दी है. हालांकि अभी तक दोनों ने तलाक के लिए आधिकारिक तौर पर आवेदन नहीं किया है, लेकिन अगर मामला आगे बढ़ता है तो दोनों को काउंसलिंग से गुजरना पड़ सकता है.

तो इस वजह से मौनी और सूरज ले रहे तलाक?

विक्की ने लिखा, इसी बीच मीडिया के कुछ हिस्सों में धोखा मिलने जैसी अफवाहें भी सामने आई हैं. वहीं, एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि सूरज नांबियार को कई बार ऐसा महसूस होता था जैसा फिल्म ‘अभिमान’ में अमिताभ बच्चन के किरदार को जया भादुड़ी की लोकप्रियता के दौरान महसूस हुआ था. सूत्रों के मुताबिक, सूरज भले ही बेहद अमीर हों, लेकिन मुंबई में उन्हें अक्सर यह महसूस होता था कि लोग उन्हें ज्यादा नहीं पहचानते, जबकि मौनी रॉय को लगभग हर जगह लोग पहचान लेते हैं. यह बात उन्हें अंदर ही अंदर परेशान करती थी.

यह भी पढ़ें- मौनी रॉय के पति सूरज नांबियार ने हटाईं शादी की तस्वीरें, फिर डिलीट किया इंस्टाग्राम अकाउंट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >