Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Worldwide Collection: 13वें दिन वरुण-जान्हवी की फिल्म ने चली कछुए की चाल, वर्ल्डवाइड में कमाए इतने करोड़

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Worldwide Collection: वरुण धवन और जान्हवी कपूर की ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने वर्ल्डवाइड ₹79.75 करोड़ कमाए और अब 100 करोड़ क्लब में एंट्री की तैयारी में है. आइए बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट बताते हैं पूरा.

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Worldwide Collection: वरुण धवन और जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ 2 अक्टूबर 2025 को ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा: चैप्टर 1’ के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ने अब तक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ₹53.10 करोड़ की कमाई कर ली है.

फिल्म में वरुण और जान्हवी के अलावा सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ और मनीष पॉल भी अहम भूमिकाओं में हैं. दर्शकों ने वरुण-जान्हवी की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को काफी पसंद किया है और यही वजह है कि शुरुआती धीमी ओपनिंग के बावजूद फिल्म ने स्थिर प्रदर्शन दिखाया. ऐसे में आइए 13वें दिन की वर्ल्डवाइड कमाई पर नजर डालते हैं.

‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के 13वें दिन भारत में ₹1.5 करोड़ की कमाई की, जिससे कुल इंडियन नेट कलेक्शन ₹53.10 करोड़ पर पहुंच गया. जबकि, इसका वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ₹79.75 करोड़ तक पहुंच गया है.

अब फिल्म दुनियाभर में 100 करोड़ क्लब में शामिल होने की तैयारी कर रही है और आने वाले वीकेंड इसका रिजल्ट आ जायेगा कि यह पास हुई या फेल.

‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का डे वाइज रिपोर्ट

DayCollection
Day 1 (Thu)₹9.25 Cr
Day 2 (Fri)₹5.5 Cr
Day 3 (Sat)₹7.5 Cr
Day 4 (Sun)₹7.75 Cr
Day 5 (Mon)₹3.25 Cr
Day 6 (Tue)₹3.25 Cr
Day 7 (Wed)₹2.35 Cr
Day 8 (Thu)₹2.25 Cr
Day 9 (Fri)₹2.25 Cr
Day 10 (Sat)₹3.5 Cr
Day 11 (Sun)₹3.5 Cr
Day 12 (Mon)₹1.25 Cr
Day 13 (Tue)₹1.5 Cr
Total (India Net)₹53.10 Cr

यह भी पढ़ें- De De Pyaar De 2 में अजय देवगन के साथ काम करने पर आर. माधवन ने दिया रिएक्शन, कहा- सर से प्यार हो गया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >