Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Day 3: तीसरे दिन सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का चला जादू या बॉक्स ऑफिस पर हुई फुस्स, चौंकाने वाला है कलेक्शन

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Day 3: फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की कमाई दूसरे दिन काफी कम हुई. फिल्म ने कोई शानदार ओपनिंग नहीं की और तीसरे दिन का कलेक्शन सामने आया है. फिल्म में वरुण धवन और जान्हवी कपूर है.

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Day 3: फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का क्लैश कांतारा चैप्टर 1 से हुआ. हालांकि वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म नहीं कर पा रही. ओपनिंग डे पर मूवी ने सिंगल डिजिट में कमाई की. दूसरे दिन मूवी का कलेक्शन गिर गया. कांतारा चैप्टर 1 के सामने सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का कुछ अता-पता नहीं है. चलिए आपको तीसरे दिन की कमाई के बारे में बताते हैं.

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने तीसरे दिन कितनी कमाई की

sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने भारत में तीसरे दिन 0.28 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. ये अर्ली नंबर्स है जो शाम तक अपडेट होंगे. फिल्म की कुल कमाई अब तक 14.78 करोड़ रुपये हो गई है. उम्मीद जताई जा रही है कि वीकेंड पर मूवी की कमाई में इजाफा होगा.

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का डे वाइज कलेक्शन

  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Day 1- 9.25 करोड़ रुपये
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Day 2- 5.25 करोड़ रुपये
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Day 3- 0.28 करोड़ रुपये

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Total Collection- 14.78 करोड़ रुपये

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की कास्ट

रोमांटिक कॉमेडी फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में वरुण धवन, जान्हवी कपूर, सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ हैं. फिल्म की कहानी दो एक्स लवर्स की है, जो अपने बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड की शादी तोड़ने चाहते हैं. हालांकि इस प्रोसेसे में वरुण और जान्हवी को प्यार हो जाता है.

कांतारा चैप्टर 1 ने सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी को छोड़ा पीछे

  • Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 1: 61.85 करोड़ रुपये
  • Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 2: 46 करोड़ रुपये
  • Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 3: 3.85 करोड़ रुपये

Kantara Chapter 1 Total Collection- 111.7 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- Kantara Chapter 1 Box Office Records: ‘कांतारा चैप्टर 1’ बनी 2025 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग, सिर्फ रजनीकांत और पवन कल्याण से रही पीछे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >