Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection: हिट या फेल? वरुण धवन की फिल्म के 10वें दिन के आंकड़े हैरान कर देंगे

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection: फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की कमाई रिलीज के 9 दिन बाद ही बॉक्स ऑफिस पर कम हो गई. कांतारा चैप्टर 1 के सामने फिल्म चल नहीं पा रही. चलिए आपको 10वें दिन का कलेक्शन बताते हैं.

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection: वरुण धवन और जान्हवी कपूर की लेटेस्ट रिलीज फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी बॉक्स ऑफिस पर स्लो हो गई है. शशांक खेतान की ओर से निर्देशित फिल्म 2 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म रिलीज के 9 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये कमाने में संघर्ष कर रही है. ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 ने जान्हवी की फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर काफी पीछे छोड़ दिया है. आइए सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी के 10वें दिन का कलेक्शन रिपोर्ट कार्ड दिखाते हैं.

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का 10वें दिन कितना हुआ कलेक्शन?

Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने 10वें दिन 0.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन भारत में किया. नंबर्स में थोड़ा फेरबदल शाम तक हो सकता है. फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ते से ज्यादा का समय हो गया है और इसने अभी तक 43.25 करोड़ की कुल कमाई की है. जिस हिसाब से फिल्म कलेक्शन कर रही है, उसे देखते हुए लग रहा कि 50 करोड़ कमाने में मूवी को 2-3 दिन और लग जाएंगे.

डे वाइज सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का कलेक्शन रिपोर्ट कार्ड

  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 1- 9.25 करोड़
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 2- 5.5 करोड़
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 3- 7.5 करोड़
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 4- 7.75 करोड़
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 5- 3 करोड़
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 6- 3.25 करोड़
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 7- 2.25 करोड़
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 8- 2 करोड़
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 9- 2 करोड़
  • Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 10- 0.15 करोड़ (Early Reports)

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Total Collection- 43.25 करोड़

यह भी पढ़ें- Kantara Chapter 1: राम गोपाल वर्मा की तारीफ पर ऋषभ शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं एक बच्चा हूं फिल्म इंडस्ट्री में

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >