‘मैं हीरो हूं और इसलिए मैं विलेन…’, भाई बॉबी देओल की ‘एनिमल’ को लेकर ये क्या बोल गए सनी देओल

फिल्म एनिमल बॉबी देओल के लिए बहुत स्पेशल थी क्योंकि यह फिल्म उनकी वापसी का बड़ा जरिया थी. फिल्म में उनकी एक्टिंग को जिसने देखा, वह उनका फैन हो गया. सनी देओल ने भी फिल्म में उनकी दमदार अभिनय को देखकर वॉव कहा.

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल को रिलीज हुए एक साल से ज्यादा हो गया है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ दिए और मूवी से बॉबी देओल की वापसी हुई. उनकी भूमिका ने दर्शकों पर गहरा प्रभाव डाला. दर्शक उन्हें ‘लॉर्ड बॉबी’ के नाम से पुकारने लगे. उनके भाई सनी देओल ने फिल्म में उनकी एक्टिंग को लेकर बात की. सनी ने कहा कि उनके भाई ने इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में शो को अपने नाम कर लिया था.

सनी देओल ने बॉबी देओल की तारीफ में कही ये बात

हाल ही में सनी देओल स्क्रीन लाइव के तीसरे एडिशन में नजर आए. इसमें एक्टर ने अपने भाई बॉबी देओल की तारीफ करते हुए कहा, ”बॉबी के पास पर्सनालिटी है. वह अच्छा दिखता है. उसके पास सबकुछ है. ऐसा होता है कभी-कभी आपको मौका नहीं मिलता और उसकी वजह से चीजें बाहर नहीं आ पाती.” गदर 2 एक्टर एनिमल में बॉबी के निभाए गए किरदार अबरार की तारीफ की. उन्होंने कहा, ”जिस पल बॉबी स्क्रीन पर आया, उसने सारा शो अपने नाम कर लिया.”

सनी देओल ने कहा, वह मेरे जैसा नहीं है…

सनी देओल ने बॉबी देओल की प्रशंसा करते हुए कहा, ”वह मेरे जैसा नहीं है. मैं हीरो हूं और इसलिए मैं विलेन का रोल प्ले नहीं कर सकता. स्क्रीन प्रेजेंस के मामले में, जिसने भी उसे देखा, सबने वॉव ही कहा.” वहीं, हाल ही में एनिमल के एक साल पूरे होने पर बॉबी ने अपने किरदार अबरार की कुछ तसवीरें फैंस के साथ शेयर किया था. उन्होंने कहा था, अबरार की जर्नी ने मुझे आपके क्लोज ला दिया और मुझे प्यार, दुआ और नये मौके दिए. इसे स्पेशन बनाने के लिए हर किसी को थैंक्यू. एनिमल पिछली साल 2023 में 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

Also Read- Gadar 3: अनिल शर्मा ने गदर 3 को लेकर खोले राज, बताया- इन 2 शख्स के बिना अधूरी है फिल्म

Also Read- Vanvaas: गदर के ‘जीते’ अब नजर आएंगे फिल्म वनवास में, तारा सिंह नहीं ये शख्स बनेगा सपोर्ट सिस्टम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >