गदर 2 की सक्सेस के बाद 50 करोड़ फीस लेंगे सनी देओल? तारा सिंह ने कही बड़ी बात

सनी देओल की फिल्म गदर 2 ने इस साल बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दिया. मूवी ब्लॉकबस्टर रही और इसे देखने के लिए सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ दिखी. इस बीच खबर आई थी कि तारा सिंह ने अब अपनी फीस बढ़ा दी है. इसपर सनी ने चुप्पी तोड़ते हुए बड़ी बात कह दी है.

पिछले कुछ हफ्तों से सोशल मीडिया पर खबरें चल रही है कि गदर 2 की सफलता के बाद सनी देओल ने अपनी फीस बढ़ा दी है. अब वो प्रति फिल्म 50 करोड़ रुपए की तगड़ी फीस लेंगे. इसपर सनी देओल ने एक शो के दौरान कहा कि, “वह (निर्माता) तय करेगा कि वह कितना भुगतान कर सकता है. मैं यह नहीं कहूंगा कि मैं करूंगा या नहीं करूंगा. मैं इस तरह काम नहीं करता. मुझे ऐसे प्रोजेक्ट्स में रहना पसंद है जहां मैं बोझ न बनूं.” बता दें कि मूवी 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. गदर 2 में सनी देओल के अलावा अमीषा पटेल, लव सिन्हा, उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर, मनीष वाधवा ने मुख्य भूमिका निभाया है.

Also Read: Gadar 2 OTT Release: पैसे देकर अगर थियेटर में नहीं देख पाये हैं गदर 2,तो जानें किस ओटीटी पर कब होगी मूवी रिलीज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >