‘बंटवारा 1947’ और ‘आवारापन 2’ से फिर टकराएंगे सनी देओल-इमरान हाशमी, 19 साल पुराना कनेक्शन आया सामने

2007 के बाद एक बार फिर सनी देओल और इमरान हाशमी की फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस क्लैश देखने को मिलेगा. दोनों फिल्में इंडिपेंडेंस डे वीकेंड पर रिलीज हो रही हैं. हालांकि इनके बीच एक पुराना कनेक्शन भी है, जिसे शायद ही दर्शकों को याद हो.

Batwara 1947 vs Awarapan 2: इस साल का इंडिपेंडेंस डे वीकेंड बॉलीवुड फैंस के लिए बेहद खास होने वाला है. वजह है दो फिल्मों का बॉक्स ऑफिस मुकाबला-सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ और इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2.’ दोनों फिल्में 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं. यह मुकाबला सिर्फ फिल्मों का नहीं बल्कि 19 साल पुराने एक पुराने बॉक्स ऑफिस इतिहास की याद भी दिला रहा है. आइए आपको बताते हैं.

Sunny Deol And Emraan Hashmi 2007 Clash: 19 साल पहले भी भिड़ चुके हैं सनी देओल और इमरान हाशमी

साल 2007 में भी सनी देओल और इमरान हाशमी की फिल्मों के बीच क्लैश देखने को मिला था. उस समय सनी की ‘अपने’ और इमरान हाशमी की ‘आवारापन’ एक ही दिन रिलीज हुई थी. 29 जून 2007 को तीन बड़ी फिल्में थिएटर में आई थी- ‘अपने’, ‘आवारापन’ और हिमेश रेशमिया की ‘आप का सुरूर.’ अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी ‘अपने’ में धर्मेंद्र, सनी और बॉबी नजर आए थे.

Apne Box Office Collection: ‘अपने’ का कलेक्शन

Sacnilk के अनुसार, ‘अपने’ ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर लगभग 38.81 करोड़ की कमाई की. फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन भारत में 21.90 करोड़ था, जबकि बजट 18 करोड़ था. दुनियाभर में फिल्म ने 9.24 करोड़ रुपये कमाए थे.

Apne, photo- instagram

Awarapan 2 Box Office Collection: ‘आवारापन’ हुई थी बॉक्स ऑफिस पर फुस्स

मोहित सूरी की ‘आवारापन’ को भले ही शानदार रिव्यू मिले, लेकिन उस समय फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा सकी. हालांकि बाद में यह फिल्म कल्ट स्टेटस हासिल करने में सफल रही. Sacnilk के अनुसार, फिल्म ने दुनियाभर में करीब 12.18 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. भारत में इसका नेट कलेक्शन लगभग 7.76 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन करीब 10.78 करोड़ रुपये रहा. ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने करीब 1.40 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

अब ‘आवारापन 2’ को मिल रहा ज्यादा बज

करीब 19 साल बाद अब ‘आवारापन’ का सीक्वल दर्शकों के सामने आने जा रहा है. ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ को शुरुआती चर्चा में बढ़त मिलती दिखाई दे रही है. वहीं सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ भी बड़े स्केल और दमदार स्टारकास्ट की वजह से चर्चा में बनी हुई है.

Awarapan 2 And Apne Cast: दोनों फिल्मों की स्टारकास्ट

बंटवारा 1947

यह फिल्म आमिर खान के प्रोडक्शन में बन रही है. फिल्म में सनी देओल, प्रीति जिंटा, करण देओल और शबाना आजमी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. इसका निर्देशन राजकुमार संतोषी कर रहे हैं.

आवारापन 2

इमरान हाशमी स्टारर इस फिल्म में दिशा पाटनी, सुविंदर विक्की, जयंत कोहली और शबाना आजमी भी दिखाई देंगी. फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >