Sunny Deol On Shah Rukh Khan Friendship: सनी देओल और शाहरुख खान के बीच डर की शूटिंग के दौरान हुआ विवाद किसी से छिपा नहीं है. 1993 में आई इस फिल्म के क्लाइमैक्स को लेकर दोनों एक्टर्स के बीच ऐसा झगड़ा हुआ कि गुस्से में गदर 2 एक्टर ने हाथों से अपने जींस फाड़ दी थी. अब सनी ने इस पुराने विवाद पर बात की है.
Sunny Deol On Fight With Shah Rukh Khan: शाहरुख खान संग झगड़े पर क्या बोले सनी देओल
शुभांकर मिश्रा से बातचीत के दौरान सनी देओल ने उस पुराने किस्से को याद किया. उन्होंने कहा कि उस वक्त उनका गुस्सा किसी और पर नहीं, बल्कि खुद पर था. सनी ने बताया, ''कम उम्र में एक-दूसरे को लेकर फीलिंग्स और इनसिक्योरिटी होना नॉर्मल है. मैं खुद को इनसिक्योर इंसान नहीं मानता, लेकिन इनसिक्योरिटी की वजह से कई एक्टर्स ऐसी चीजें कर जाते हैं, जिन्हें करने की कोई जरूरत ही नहीं होती.''
Does Sunny Deol Consider Himself Insecure: क्या खुद को इनस्क्योर मानते हैं सनी देओल
उन्होंने आगे कहा, ''हम वही किरदार बन सकते हैं, जो हमें दिया गया है, उससे ज्यादा बनने की कोशिश नहीं कर सकते, लेकिन कई बार एक्टर्स खुद को लेकर इनस्क्योर महसूस करने लगते हैं और फिर उसी वजह से माहौल की वाइब्स बदल जाती हैं. ऐसी सिचुएशन बन जाती हैं, जिनकी जरूरत बिल्कुल नहीं थी, लेकिन यही तो फिल्ममेकिंग की रियालिटी है.''
Sunny Deol On Friendship With Shah Rukh Khan: क्या शाहरुख खान को दोस्त मानते हैं सनी देओल
जब सनी देओल से पूछा गया कि क्या आज वह शाहरुख खान के दोस्त हैं, तो बंटवारा 1947 एक्टर ने साफ कहा कि उस समय भी दोनों एक-दूसरे के दुश्मन नहीं थे. उन्होंने कहा, ''उस वक्त भी ऐसा नहीं था कि हम एक-दूसरे के दुश्मन थे. हां, अगर दोस्ती की बात करें तो हम सब कलीग्स हैं. फिल्म इंडस्ट्री में मैं यही कहूंगा कि हम दोस्त से ज्यादा कलीग्स हैं.''
Sunny Deol Don't Consider People From Industry As Friends: इंडस्ट्री के लोग को दोस्त नहीं मानते सनी देओल
सनी ने आगे बताया कि उनके असली दोस्त वो हैं, जिनसे उनकी दोस्ती स्कूल के दिनों से है, न कि बॉलीवुड में बने रिश्ते. उन्होंने कहा, ''मेरे लिए दोस्ती वो होती है, जहां आप बिल्कुल बेझिझक और खुलकर रह सकें, और ऐसी दोस्ती असल में बचपन में ही बनती है.''
सनी देओल और शाहरुख खान के बीच किस बात को लेकर था विवाद
सनी देओल और शाहरुख खान के बीच मनमुटाव की शुरुआत 1993 में डर की शूटिंग के दौरान हुई थी. बताया जाता है कि फिल्म में सनी मुख्य किरदार में थे, लेकिन उन्हें इस बात से आपत्ति थी कि उनके कैरेक्टर को किंग खान के नेगेटिव रोल के मुकाबले कमजोर दिखाया जा रहा था. फिल्म रिलीज के बाद दोनों एक्टर्स के बीच बातचीत पूरी तरह बंद हो गई और करीब 16 साल तक दोनों ने एक-दूसरे से बात नहीं की.
ये भी पढ़ें: Batwara 1947 Box Office: पहले दिन सनी देओल की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा हाल? जानें रिपोर्ट कार्ड
ये भी पढ़ें: Batwara 1947 Box Office: तीन दिन में 30 करोड़ भी नहीं कमा पाई सनी देओल की फिल्म, 15 अगस्त के बाद बदला खेल
