Sunjay Kapur Photo: तीसरी पत्नी ने पोस्ट की थी संजय संग अपनी आखिरी तसवीर, बाप-बेटे की बॉन्डिंग देख जरूर हो जाएंगे इमोशनल

Sunjay Kapur Photo: संजय कपूर की अचानक मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है. करिश्मा कपूर से तलाक के बाद उन्होंने प्रिया सचदेव से शादी की थी. अब प्रिया ने अपने इंस्टाग्राम पर संजय संग अपनी आखिरी तस्वीर पोस्ट की है, जो वायरल हो रही है. ये फोटो देखकर फैंस भावुक हो रहे हैं.

Sunjay Kapur Wife Priya Sachdev: करिश्मा कपूर के एक्स पति और बिजनेसमैन संजय कपूर अब इस दुनिया में नहीं है. संजय का पोलो खेलते वक्त हार्ट अटैक आने की वजह से मौत हो गई. संजय और करिश्मा का रिश्ता साल 2016 में तलाक फाइनल हुआ था. हालांकि अपने दोनों बच्चे समायरा और कियान की वजह से दोनों एक-दूसरे से जुड़े हुए थे. करिश्मा से तलाक के बाद संजय ने तीसरी शादी प्रिया सचदेव संग की थी. प्रिया के इंस्टाग्राम पर संजय संग उनकी आखिरी फोटो अब वायरल हो रही है.

प्रिया सचदेव ने संजय कपूर संग पोस्ट की थी ये आखिरी फोटो

प्रिया सचदेव इंस्टाग्राम पर उतनी एक्टिव नहीं रहती. इंस्टा पर उनके 33.5K फॉलोअर्स है और उन्होंने 136 पोस्ट किए है. हालांकि साल 2023 में उन्होंने अपने पति संजय कपूर संग आखिरी पोस्ट की थी. ये तस्वीर दीवाली की है और इसमें उनका पूरा परिवार नजर आ रहा है. संजय अपने दोनों बेटों कियान, अजारियस और प्रिया के साथ दिख रहे हैं. वह काफी खुश लग रहे थे फोटो में. अब ये तस्वीर वायरल हो रही है. यूजर्स इस पोस्ट पर जाकर कमेंट बॉक्स में दुख जता रहे हैं.

कौन हैं प्रिया सचदेव?

प्रिया सचदेव कपूर एक भारतीय-अमेरिकी बिजेनसवुमन हैं, जिनका जन्म और पालन-पोषण दिल्ली में हुआ है. वह एक प्रमुख कार डीलर, अशोक सचदेव और उनकी पत्नी, पिंकी सचदेव की बेटी हैं. उन्होंने एक मॉडल के रूप में काम किया. उन्होंने नील और निकी फिल्म में काम किया है. इसके साथ ही कई म्यूजिक वीडियो और एल्बम में भी दिख चुकी है. संजय से पहले प्रिया ने होटल व्यवसायी विक्रम चटवाल ​​से शादी की थी. कपल की एक बेटी भी है. दोनों का साल 2011 में तलाक हो गया था. साल 2017 में प्रिया ने संजय से शादी कर ली थी. दोनों का एक बेट अजारियस है.

यह भी पढ़ें– Karisma Kapoor Sunjay Kapur Last Photo: करिश्मा संग संजय कपूर की आखिरी फोटो वायरल, इस 1 शख्स के लिए साथ आए थे एक्स कपल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >