करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी का वीडियो आया सामने, एक-दूसरे में खोया दिखा था कपल

करिश्मा कपूर के एक्स-हसबैंड संजय कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहे. उनके निधन के बाद करिश्मा कपूर संग उनकी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो मे कई सेलेब्स दिख रहे हैं.

करिश्मा कपूर के एक्स-हसबैंड संजय कपूर का हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया. करिश्मा और संजय ने बड़े ही धूमधाम से साल 2003 में शादी की थी. हालांकि उनके रिश्ते में खटास आ गई थी और दोनों ने साल 2016 में डिवोर्स ले लिया था. हालांकि अब संजय के निधन के बाद करिश्मा संग उनकी वेडिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों संजय और करिश्मा दूल्हा दुल्हन बने साथ में बैठे हुए थे. उनके पीछे करीना कपूर बैठी हुई दिख रही है, जो बार-बार अपना घूंघट संभाल रही थी. वीडियो में न्यूली वेड कपल काफी खुश दिख रहे थे.

एक और वीडियो सामने आया है और ये करिश्मा की मेहंदी समारोह का वीडियो है. इसमें वह नारंगी रंग के सूट में बहुत खूबसूरत लग रही थी. वीडियो में सलमान खान, गोविंदा भी दिख रहे हैं, जो एक-दूसरे से हंसी मजाक करते दिख रहे हैं. रणधीर कपूर भी है और जान्हवी कपूर भी दिख रही है. जान्हवी बेहद छोटी है और अनन्या पांडे और शनाया पांडे भी वीडियो में दिखी.

यह भी पढ़ें– Sunjay Kapur Net Worth: करिश्मा कपूर के Ex हसबैंड संजय कपूर थे अरबों के मालिक, जानें मौत के बाद छोड़ गए कितनी संपत्ति

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >