3,500 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दिया… रणवीर सिंह विवाद पर सुनील शेट्टी का बड़ा बयान

Ranveer Singh Given 3500 Crores Revenue: डॉन 3 विवाद को लेकर सुनील शेट्टी ने रणवीर सिंह का सपोर्ट किया है. उन्होंने कहा कि जब लड़के ने इंडस्ट्री को 3,500 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दिया है. फिर आप उसे बैन क्यों करना चाहते हैं.

Ranveer Singh Given 3500 Crores Revenue: डॉन 3 विवाद को लेकर रणवीर सिंह ने खूब सुर्खियां बटोरी. अब सुनील शेट्टी ने इस कंट्रोवर्सी पर बात की. उन्होंने रणवीर का सपोर्ट करते हुए कहा कि किसी भी कलाकार को बैन या ब्लैकलिस्ट करना सही तरीका नहीं है.

Ranveer Singh Given 3500 Crores Revenue: सुनील बोले- रणवीर सिंह ने दिया है 3500 करोड़ का रेवेन्यू

वेलकम टू द जंगल के प्रमोशन के दौरान टाइम्स नाऊ संग बात करते हुए सुनील शेट्टी ने साफ कहा कि किसी भी अभिनेता को काम करने से कोई व्यक्ति या संगठन नहीं रोक सकता. एक्टर ने कहा, “आप कौन होते हैं किसी कलाकार पर बैन लगाने वाले? जरा समझिए, इस लड़के ने इंडस्ट्री को 3,500 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दिया है. फिर आप उसे बैन क्यों करना चाहते हैं? अगर आप उसी चीज पर रोक लगा देंगे, जिसे लोग देखना चाहते हैं, तो आखिर हासिल क्या करना चाहते हैं?”

Sunil Shetty In Support Of Ranveer Singh: रणवीर सिंह के सपोर्ट में आए सुनील शेट्टी

सुनील शेट्टी ने रणवीर के फिल्म इंडस्ट्री में योगदान का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि जिस अभिनेता ने इंडस्ट्री को इतनी हिट्स दी हैं, उसके खिलाफ कार्रवाई करने की जरूरत ही क्या है. उन्होंने यह भी भरोसा जताया कि फरहान अख्तर और रणवीर सिंह बातचीत के जरिए इस पूरे मामले को सुलझा लेंगे.

Sunil Shetty Said- No One Can Ban An Actor: सुनील बोले- कोई अभिनेता पर नहीं लगा सकता बैन

सुनील ने आगे कहा, “कोई भी अभिनेता पर बैन नहीं लगा सकता, कोई भी कला पर बैन नहीं लगा सकता. किसी को भी ऐसा करने का अधिकार नहीं है. सुप्रीम कोर्ट इस मामले को पल भर में खारिज कर देगा.” डॉन 3 को लेकर विवाद पिछले कुछ महीनों में लगातार बढ़ता गया. शुरुआत में इसे सिर्फ रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच क्रिएटिव मतभेद माना जा रहा था, लेकिन बाद में मामला काफी बड़ा हो गया. रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि फिल्म से रणवीर के बाहर होने के बाद एक्सेल एंटरटेनमेंट ने प्री-प्रोडक्शन में हुए नुकसान का हवाला देते हुए उनसे करीब 45 करोड़ रुपये की मांग की.

यह भी पढ़ें- राजू-श्याम-बाबूराव का रीयूनियन… इंटरनेट पर छाई हेरा फेरी गैंग, आपने देखा वीडियो

यह भी पढ़ें- अक्षय कुमार के साथ क्लैश होते रहे हैं… खिलाड़ी कुमार संग दुश्मनी की बातों पर सुनील शेट्टी ने बताया पूरा सच

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >