’15 महीने की नातिन PM मोदी की तस्वीर पर चढ़ाती है लड्डू…’, कहकर सोशल मीडिया के निशाने पर आये सुनील शेट्टी

सुनील शेट्टी की नातिन से जुड़ी एक वायरल पोस्ट पर यूजर्स अलग-अलग कमेंट्स कर रहे हैं. एक्टर ने कहा था कि उनकी नातिन पीएम मोदी की तस्वीर के सामने भी लड्डू रखती है.

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने अपनी 15 महीने की नातिन इवारा को लेकर एक दिलचस्प बात शेयर की है. टाइम्स नाऊ को दिए एक इंटरव्यू में सुनील ने बताया “मैं हमेशा से कहता आया हूं कि मैं नरेंद्र मोदी का बहुत बड़ा फैन हूं. मैं किसी पार्टी की बात नहीं कर रहा, मैं एक लीडर की बात कर रहा हूं. अगर कोई नेता मुझमें जोश भरता है, तो वह करता है. मैं अपने देश से जितना प्यार करता हूं, उतना ही अपने उस इंसान से भी प्यार करता हूं. उनमें कुछ खास बात है.”

सुनील शेट्टी बोले- मेरी पोती ‘मोदी जी’ बोलती है

सुनील शेट्टी ने अपनी नातिन इवारा को लेकर कहा, ”मेरी पोती 15 महीने की है. एक बार एयरपोर्ट पर उसकी नैनी ने उसे मोदी जी के बारे में बताया था. अब हर सुबह वह साईं बाबा की एक किताब खोलती है, जिसमें मोदी जी की तस्वीर भी होती है. वह ‘मोदी जी’ बोलती है. घर में गणपति जी की मूर्ति से वह मिठाई लेती है और उस तस्वीर को चढ़ाती है. मैंने उसे यह करने के लिए नहीं कहा, न ही उसके माता-पिता ने उसे इसके लिए कहा है. इसमें कुछ तो है. इसमें कुछ जादुई सा है.”

सोशल मीडिया पर क्या कह रहे यूजर्स?

सुनील शेट्टी ने जो इंटरव्यू में कहा, उसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स खूब सारे कमेंट्स कर रहे हैं. अंकित रॉय नाम के यूजर ने एक्स पर लिखा, “हमारे घर में 15 महीने के बच्चे अभी भी सिर्फ ‘आ-ऊ’ जैसी आवाजें ही निकालते हैं. वे अभी ‘नाना-दादा’ भी ठीक से नहीं बोल पाते, और यहां सेलेब्रिटी के बच्चे ‘मोदी जी’ बोल रहे हैं-ध्यान से सुनिए, सिर्फ ‘मोदी’ नहीं, ‘मोदी जी’.” “सेठी साहब, आप बच्चे को कौन सा लैक्टोजेन दूध पिलाते हैं? हमें भी बता दीजिए, ताकि हमारे बच्चे भी फायदा ले सकें.” स्नेहा नाम की यूजर ने लिखा, “मेरे यहां तो 15 महीने के बच्चे अभी बोल भी नहीं रहे हैं. बस कोकोमेलन देखकर नाचना सीख गए हैं.” अंकित रॉय नाम के यूजर ने लिखा, “हमारे यहां तो अभी एक मोटा हाथी देख रहे हैं.”

Suniel Shetty Film Update: फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ और बॉक्स ऑफिस अपडेट

वर्क फ्रंट की बात करें तो सुनील शेट्टी फिल्म वेलकम टू द जंगल में नजर आए हैं. यह एक मल्टी-स्टारर कॉमेडी फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडीज, दिशा पाटनी, परेश रावल और राजपाल यादव जैसे बड़े कलाकार शामिल हैं. फिल्म ने रिलीज के पहले दिन भारत में करीब 15 करोड़ रुपये की नेट कमाई की, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 29 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. यह फिल्म हॉलीवुड रिलीज ‘सुपरगर्ल’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराई.

यह भी पढ़ें- अक्षय कुमार के साथ क्लैश होते रहे हैं… खिलाड़ी कुमार संग दुश्मनी की बातों पर सुनील शेट्टी ने बताया पूरा सच

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >