Taal 2: ऐश्वर्या-अक्षय की ‘ताल’ का बनेगा पार्ट 2? डायरेक्टर सुभाष घई ने दिया बड़ा हिंट, फैंस हुए एक्साइटेड

Taal 2: ऐश्वर्या राय और अक्षय खन्ना की सुपरहिट फिल्म ‘ताल’ का पार्ट 2 आने वाला है? डायरेक्टर सुभाष घई ने सोशल मीडिया पर ‘ताल 2’ को लेकर एक बड़ा हिंट दिया है.

Taal 2: बॉलीवुड की मशहूर फिल्म ‘ताल’ एक बार फिर चर्चा में आ गई है. इस फिल्म को डायरेक्टर सुभाष घई ने सालों पहले बनाया था, जिसमें ऐश्वर्या राय और अक्षय खन्ना लीड रोल में नजर आए थे. अब इतने साल बाद डायरेक्टर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इसके सीक्वल ‘ताल 2’ को लेकर हिंट दिया है, जिससे फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं.

यहां देखें पोस्ट-

सुभाष घई ने सोशल मीडिया पर क्या पूछा?

सुभाष घई ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पोस्ट में फैंस से सीधा सवाल पूछा है कि क्या वे चाहते हैं कि वह ‘ताल 2’ बनाएं. उन्होंने कहा कि अगर सीक्वल बनता है तो इसमें नया कास्ट और नया टैलेंटेड डायरेक्टर हो सकता है.

उनका यह पोस्ट सामने आते ही फैंस के बीच चर्चा शुरू हो गई कि क्या वाकई यह क्लासिक फिल्म वापस आएगी.

‘ताल 2’ को मिला था हॉलीवुड में बड़ा सम्मान

डायरेक्टर ने अपने पोस्ट में यह भी बताया कि जब फिल्म की स्क्रीनिंग शिकागो में हुई थी, तब मशहूर हॉलीवुड फिल्म क्रिटिक रोजर एबर्ट ने इसे “प्योर एंटरटेनमेंट” और “इनोसेंस” कहा था.

उन्होंने फिल्म की खास तारीफ करते हुए कहा था कि इसमें पुरानी हॉलीवुड म्यूजिकल फिल्मों जैसा जादू है, जो आजकल कम देखने को मिलता है.

ऐश्वर्या राय और गानों के दीवाने थे लोग

सुभाष घई ने बताया कि हॉलीवुड के वो बड़े क्रिटिक ऐश्वर्या राय की एक्टिंग और उनकी खूबसूरती देखकर दंग रह गए थे. साथ ही, फिल्म का डांस और गाने भी उन्हें बहुत पसंद आए थे. बता दें कि ‘ताल’ फिल्म के जादुई गाने ऑस्कर जीतने वाले मशहूर संगीतकार ए. आर. रहमान ने बनाए थे, जो आज भी लोग गुनगुनाते हैं.

अब देखना होगा कि क्या ‘ताल 2’ भी नए चेहरों के साथ ऐसा ही जादू बिखेर पाती है या नहीं.

यह भी पढ़ें: मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन को डेट करने पर बोले Vikram Bhatt, कहा- मेरे पास फूटी कौड़ी नहीं थी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >