SS Rajamouli की 'Varanasi' से महेश बाबू का वीडियो लीक, इस सीन को देख कर फैंस हैरान

एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' की शूटिंग का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया है. 8 अगस्त को महेश बाबू के जन्मदिन से ठीक पहले सामने आए इस वीडियो में एक्टर वाराणसी घाट पर खून से लथपथ नजर आ रहे हैं. वहीं, राजामौली ने फिल्म की शूटिंग और इसकी टाइम-ट्रैवल पर आधारित कहानी से जुड़ी नई जानकारी शेयर की है.

Varanasi Movie Leak Scene: एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' की घोषणा के बाद से ही इससे जुड़ी जानकारी लगातार लीक हो रही हैं. अब सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे फिल्म के बड़े एक्शन सीन का बताया जा रहा है. यह वीडियो ऐसे समय सामने आया है, जब 8 अगस्त को महेश बाबू के जन्मदिन पर फिल्म से जुड़ा कोई खास अपडेट आने की उम्मीद की जा रही थी. इससे पहले भी फिल्म की पहली झलक, सेट की तस्वीरें और पृथ्वीराज सुकुमारन के कथित फर्स्ट लुक जैसी कई चीजें बिना कंसेंट के ऑनलाइन लीक हो चुकी हैं.

Scene From Varanasi Movie Gone Viral: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे फिल्म के वाराणसी घाट पर शूट किए गए चर्चित सीन का बताया जा रहा है. इस वीडियो में महेश बाबू खून से लथपथ दिखाई दे रहे हैं. यही वजह है कि फैंस का मानना है कि यह फिल्म के बड़े एक्शन सीक्वेंस की झलक हो सकती है.

">

हालांकि, फिल्म के मेकर्स ने अभी तक इस वायरल वीडियो या इसकी सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.

One More Video Leak from the Film: एक और वीडियो लीक 

यह नया वीडियो कथित तौर पर 'उग्रभट्टी गुफा' वाले हिस्से की एक और लीक के कुछ दिनों बाद सामने आया है. इस जगह की पहली झलक महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा के कैरेक्टर पोस्टर और अनाउंसमेंट वीडियो में दिखाई गई थी. उस वीडियो में ऊंची चट्टानें, पत्थर के खूबसूरत खंभे और बड़े ब्लू-स्क्रीन सेट वाला विशाल लोकेशन दिखा था। इससे अंदाजा लगाया गया कि इस हिस्से में VFX का बड़े स्तर पर इस्तेमाल किया जाएगा.

अनाउंसमेंट वीडियो में छिन्नमस्ता देवी की भी कुछ पल की झलक दिखाई गई थी. इसके बाद से गुफा वाला यह सीक्वेंस फिल्म के सबसे चर्चित और बहुप्रतीक्षित हिस्सों में शामिल हो गया है.

Varanasi Become the Most Leaked Scene Film: सबसे ज्यादा लीक होने वाली भारतीय फिल्म 

लगातार सामने आ रही इन लीक की वजह से वाराणसी में फिल्म की काफी चर्चा हो रही है. इससे पहले भी सेट की तस्वीरें, पृथ्वीराज सुकुमारन का लुक और अनाउंसमेंट वीडियो के कुछ हिस्से आधिकारिक रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं. इसी कारण यह फिल्म प्रोडक्शन के दौरान सबसे ज्यादा लीक होने वाली भारतीय फिल्मों में गिनी जा रही है.

Rajamauli Share About the Film: राजामौली ने शेयर किया टाइम ट्रेवल के बारे में 

एसएस राजामौली ने फिल्म की कहानी को लेकर भी कुछ नई बातें शेयर किया. उन्होंने बताया कि यह एक बड़े एडवेंचर पर आधारित फिल्म है, जिसकी शुरुआत वाराणसी से होती है. इसके बाद टाइम-ट्रैवल के जरिए कहानी अंटार्कटिका, अफ्रीका और प्राचीन रोम तक पहुंचती है और आखिर में फिर वाराणसी लौट आती है.

राजामौली ने यह भी बताया कि फिल्म की करीब 80 प्रतिशत शूटिंग पूरी हो चुकी है. बड़े एक्शन सीन भी फिल्माए जा चुके हैं. फिल्म को तय समय पर पूरा करने के लिए शूटिंग और पोस्ट-प्रोडक्शन का काम साथ-साथ किया जा रहा है.

About Varanasi: वाराणसी फिल्म के बारे में 

महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'वाराणसी' के जरिए निर्देशक राजामौली पहली बार तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू के साथ काम कर रहे हैं। राजामौली ने बताया है कि फिल्म के शानदार विजुअल्स के लिए कई अहम सीन IMAX कैमरों से शूट किए जा रहे हैं। दुनिया के अलग-अलग देशों में होने वाले एक बड़े एडवेंचर पर आधारित यह फिल्म 7 अप्रैल, 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

 यह भी पढ़ें: SS Rajamouli की इस फिल्म पर आई अपडेट: 80% शूटिंग पूरी; प्राचीन रोम से अंटार्कटिका तक दिखेगा एक्शन SS Rajamouli की 'Varanasi' की शूटिंग के लिए हैदराबाद पहुंची प्रियंका चोपड़ा, साथ दिखे निक जोनास और बेटी मालती


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Asha Kumari

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >