SS Rajamouli की इस फिल्म पर आई अपडेट: 80% शूटिंग पूरी; प्राचीन रोम से अंटार्कटिका तक दिखेगा एक्शन

SS Rajamouli on Varanasi: एसएस राजामौली ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वाराणसी' को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर इस फिल्म की 80% शूटिंग पूरी हो चुकी है.

S.S. Rajamouli Varanasi: एस.एस. राजामौली की आने वाली फिल्म 'वाराणसी' को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है. महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी. हाल ही में राजामौली ने फिल्म की कहानी और इसके बड़े पैमाने को लेकर कुछ नई बातें शेयर की हैं.

Extraordianary Journey Shown In Varanasi Film: फिल्म वाराणसी समयकाल को दर्शाती हैं

एक इंटरव्यू के दौरान राजामौली ने बताया कि फिल्म दर्शकों को अलग-अलग महाद्वीपों और समय-काल की रोमांचक यात्रा पर ले जाएगी. उन्होंने कहा कि कहानी की शुरुआत वाराणसी से होती है. इसके बाद सफर अंटार्कटिका और अफ्रीका तक पहुंचता है. फिर कहानी प्राचीन रोम के दौर में जाती है और आखिर में दोबारा वाराणसी लौटती है.

">

We Don't Want to Loose the Spark: हम कहानी का स्पार्क नहीं खोना चाहते हैं

राजामौली ने बताया कि टीजर में कहानी को जानबूझकर नहीं दिखाया गया. उन्होंने कहा,

"हमने टीजर में फिल्म की पूरी कहानी नहीं बताई क्योंकि इससे फिल्म का मजा कम हो जाता. हमने ऐसा वीडियो तैयार किया, जिससे दर्शकों को फिल्म का अनुभव कैसा होगा, इसका अंदाजा लग सके, लेकिन कहानी का खुलासा न हो."

Varanasi Film 80% Shoot is Done : 80% शूटिंग पूरी 

राजामौली ने अपनी फिल्म की शूटिंग को लेकर बड़ा अपडेट देते हुए कहा कि फिल्म का करीब 80 प्रतिशत शूटिंग पूरा हो चुका है. उन्होंने यह भी कहा कि IMAX के लिए फिल्माए जाने वाले सभी बड़े एक्शन सीन शूट किए जा चुके हैं और अब सिर्फ कुछ छोटे-छोटे सीन बाकी हैं.

राजामौली ने कहा,

"RRR पूरी होने के बाद हमने 2022 में इस फिल्म की कहानी पर काम शुरू किया था. इसे लगभग साढ़े चार साल हो चुके हैं. अब तक फिल्म की करीब 80 प्रतिशत शूटिंग पूरी हो गई है और बाकी 20 प्रतिशत पर काम चल रहा है. सबसे बड़े एक्शन सीन पहले ही शूट किए जा चुके हैं. अब केवल कुछ छोटे सीन और अन्य जरूरी हिस्सों की शूटिंग बाकी है."

Varanasi to be Shot Entirely in Imax: IMAX फॉर्मेट में शूट हुई है वाराणसी

राजामौली ने यह भी बताया कि बची हुई 20 प्रतिशत शूटिंग हैदराबाद में फिर से शुरू हो गई है. टीम की कोशिश है कि दशहरा से पहले फिल्म का पूरा काम खत्म कर लिया जाए.

डायरेक्टर ने आगे बताया कि शूटिंग के साथ-साथ पोस्ट-प्रोडक्शन का काम भी लगातार चल रहा है। उनके मुताबिक, जैसे ही किसी सीन की शूटिंग पूरी होती है, उसे तुरंत एडिट करके विजुअल इफेक्ट्स (VFX) टीम को भेज दिया जाता है। इससे सभी टीमें एक साथ काम कर पाती हैं और फिल्म तय समय पर पूरी हो जाती है।

एसएस राजामौली ने यह भी पुष्टि की कि 'वाराणसी' पहली ऐसी गैर-अंग्रेजी फिल्म है, जिसकी पूरी शूटिंग IMAX फॉर्मेट में की गई है।

Varanasi Star Cast Chemistry: महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की कमेस्ट्री 

फिल्म की स्टारकास्ट काफी मजबूत है. इसमें महेश बाबू मुख्य भूमिका में नजर आएंगे और उनका लुक पहले ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुका है. प्रियंका चोपड़ा फिल्म में 'मंदाकिनी' का किरदार निभाएंगी. वहीं, पृथ्वीराज सुकुमारन 'कुंभ' के रोल में दिखाई देंगे, जो फिल्म की कहानी में रहस्य और रोमांच जोड़ेंगे. फिल्म के टाइटल लॉन्च का आयोजन भी बड़े स्तर पर किया गया था, जिससे पता चलता है कि मेकर्स इसे भव्य अंदाज में दर्शकों के सामने लाना चाहते हैं

यह भी पढ़ें: SS Rajamouli की 'Varanasi' की शूटिंग के लिए हैदराबाद पहुंची प्रियंका चोपड़ा, साथ दिखे निक जोनास और बेटी मालती


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Asha Kumari

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >