Sreeleela Net Worth: ‘आशिकी 3’ एक्ट्रेस श्रीलीला की नेट वर्थ जान हो जाएंगे हैरान, कार्तिक आर्यन संग फिल्म में करेंगी रोमांस

Sreeleela Net Worth: कार्तिक आर्यन की मच अवेटेड म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म ‘आशिकी 3’ फरवरी 2025 में अनाउंस हो चुकी है और फिल्म इस साल दिवाली के मौके पे रिलीज होने के लिए सेट है. इस बीच फिल्म में एक्टर के साथ रोमांस करने वाली एक्ट्रेस श्रीलीला की नेट वर्थ पर नजर डालते हैं.

Sreeleela Net Worth: पुष्पा 2 के डांस नुम्बर से सुर्खियों में आने वाली श्रीलीला ने अपने अदाओं से फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ा और अब एक्ट्रेस बहुत जल्द कार्तिक आर्यन संग अनुराग बसु की ओर से निर्देशित फिल्म ‘आशिकी 3’ में नजर आने वाली हैं. श्रीलीला फिल्म में साथ रोमांस करते दिखेंगी. ऐसे में आइये जानते है एक्ट्रेस की नेट वर्थ कितनी है.

श्रीलीला की नेट वर्थ

एक्ट्रेस श्रीलीला ने अपना एक्टिंग डेब्यू कन्नड़ फिल्म ‘किस’ के साथ किया था. इसके बाद वह 2024 की तेलगु फिल्म ‘गुंटूर कारम’ में नजर आईं, जिसमें वह सुपरस्टार महेश बाबू के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर दिखी थीं. हालांकि, यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी, लेकिन फिल्म के गाने में श्रीलीला के डांसिंग स्किल्स को देख कर फैंस उनके दीवाने हो गए थे. अब उनके संपत्ति की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रीलीला की नेट वर्थ 15 करोड़ रूपए है. एक्ट्रेस अपने करियर की शुरुवाती दिनों में 4 लाख रूपए चार्ज करती थी, लेकिन अब वह 1.5 करोड़ रूपए से 4 करोड़ रूपए फीस लेती हैं.

तृप्ति डिमरी को किया रिप्लेस

साउथ इंडस्ट्री में नाम बनाने के बाद श्रीलीला अब बॉलीवुड में भी अपना नाम जमाने के लिए तैयार हैं. वह डायरेक्टर अनुराग बसु की म्यूजिकल फिल्म ‘आशिकी 3’ में नजर आएंगी, जिसके लिए पहले तृप्ती डिमरी का नाम आगे आ रहा था. लेकिन फिर फिल्म के टीजर रिलीज होने पर कन्फर्म हो गया कि फिल्म की हीरोइन श्रीलीला है.

कार्तिक आर्यन ने श्रीलीला को अपनी जिंदगी कहा

कार्तिक आर्यन ने हाल ही में शूटिंग की एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें वह श्रीलीला की ओर प्यार भरी नजरों से देख रहे हैं और उनकी को-स्टार शरमाते हुए नीचे की तरफ देख रही है. फोटो के निचे कैप्शन में लिखा है, “तू मेरी जिन्दगी है”. यह फोटो सिल्लीगुड़ी, दार्जीलिंग की एक सीनिक गार्डन की है, जो कि फिल्म की ऐस्थेटिस को और भी बढ़ा देता है.

यह भी पढ़े: Hansika Motwani Net Worth: करोड़ों संपत्ति की मालकिन है ऋतिक रोशन की स्टार किड, जीती हैं लग्जरी लाइफस्टाइल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >