कंगना रनौत के 'जेनरेशन गटर' वाले बयान पर फूटा सोनू सूद का गुस्सा, बोले- जनता ही असली ताकत

कंगना रनौत के Gen Z प्रदर्शनकारियों को लेकर दिए गए "जेनरेशन गटर" बयान पर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. अब इस मामले में अभिनेता सोनू सूद ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि कलाकारों की पहचान और सफलता दर्शकों, खासकर युवाओं की बदौलत होती है, इसलिए उनके बारे में इस तरह की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए.

कंगना रनौत के Gen Z प्रदर्शनकारियों को लेकर दिए गए बयान पर विवाद अभी भी थमता नजर नहीं आ रहा है. सीजेपी प्रोटेस्ट में शामिल कुछ युवाओं को "जेनरेशन गटर" कहने वाले बयान पर अब बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणी करने से बचना चाहिए था. ऐसे शब्दों का इस्तेमाल सही नहीं माना जा सकता.

Sonu Sood Reaction To Kangana Ranaut Statement: कंगना रनौत के बयान पर सोनू सूद का रिएक्शन

आईएनएस संग बातचीत के दौरान सोनू सूद ने कहा कि उन्होंने अभी तक कंगना रनौत का पूरा बयान नहीं सुना है, लेकिन उनका मानना है कि किसी भी कलाकार की पहचान और सफलता के पीछे सबसे बड़ा हाथ दर्शकों का होता है, खासकर युवाओं का. उन्होंने कहा कि यही युवा आपको स्टार बनाते हैं और उसी प्यार और सपोर्ट की वजह से आप इस मुकाम तक पहुंचते हैं.

Sonu Sood On Kangana Generation Gutter Remark: कंगना के जेनरेशन गटर वाले बयान पर क्या बोले सोनू सूद

सोनू सूद ने आगे कहा कि जब तक लोगों का साथ मिलता रहता है, तब तक आपका सफर भी आगे बढ़ता रहता है. अगर जनता का भरोसा और समर्थन साथ न हो, तो आगे बढ़ना आसान नहीं होता. इसलिए हर किसी को साथ लेकर चलना जरूरी है. जब उनसे कंगना की ओर से Gen Z को "जेनरेशन गटर" कहने पर सवाल किया गया, तो सोनू ने साफ शब्दों में कहा कि अगर उन्होंने ऐसा कहा है, तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इस तरह की बात नहीं कही जानी चाहिए थी. सोनू के मुताबिक, "बोलने से पहले शब्दों को तौलना बहुत जरूरी है, क्योंकि जनता ही सबसे बड़ी ताकत होती है और उसी के भरोसे एक कलाकार की पहचान बनती है."

कंगना रनौत ने आखिर कहा क्या था?

पूरा बवाल तब शुरू हुआ जब कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर CJP प्रोटेस्ट में शामिल कुछ युवाओं को लेकर पोस्ट शेयर किए. उन्होंने इस ग्रुप को "जेनरेशन गटर" का टैग देते हुए कहा कि आज की कुछ यंग जनरेशन ड्रग्स, पार्टी, कैजुअल रिलेशनशिप और दिखावे वाली लाइफस्टाइल को ही अपनी पहचान बना चुकी है, जबकि खर्चों के लिए अब भी पैरेंट्स पर डिपेंड रहती है.

कंगना का कहना था कि असली आजादी सिर्फ बातें करने से नहीं मिलती, उसे अपनी मेहनत और कमाई से हासिल करना पड़ता है. उन्होंने लिखा कि सच में इंडिपेंडेंट महिलाएं वही होती हैं, जो अपने दम पर करियर बनाती हैं, अलग रास्ता चुनने का हौसला रखती हैं और अपने हर फैसले की जिम्मेदारी खुद उठाती हैं क्योंकि वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होती हैं.

ये भी पढ़ें: 'शायद मैं युवा ऋतिक रोशन जैसा दिखता हूं...': कंगना रनौत के 'बेरोजगार' वाले तंज पर सौरभ दास का पलटवार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >