अपनों को खो चुके मासूमों के लिए नेपाल पहुंचे सोनू सूद, बताया अपना मकसद, फैंस बोले- पशुपतिनाथ कल्याण करें

नेपाल में आई बाढ़ के बाद कई लोगों की जिंदगियां तबाह हो गई. अब सोनू सूद उन लोगों को सपोर्ट करने के लिए वहां पहुंचे हैं. उनका फाउंडेशन हर संभव मदद करने की कोशिश कर रहा है.

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद नेपाल में आई बाढ़ के बाद पीड़ितों की मदद करने के लिए वहां पहुंच गए हैं. एक्टर ने अपने नेपाल भ्रमण की कुछ फोटोज भी इंस्टाग्राम पर शेयर की. जिसमें वह बच्चों संग पोज दे रहे हैं.

नेपाल पहुंचे सोनू सूद

सोनू सूद ने इंस्टाग्राम पर फोटोज के साथ कैप्शन में लिखा, ''अपनों को खो दिया और कई मासूमों का बचपन भी इस आपदा में बिखर गया… लेकिन हम सब मिलकर उन्हें एक नई शुरुआत की उम्मीद जरूर देंगे. नेपाल, आप अकेले नहीं हैं. हम आपके साथ हैं. #SoodCharityFoundation.''

सोनू सूद के नेपाल आने पर फैंस हुए एक्साइटेड

सोनू सूद की फैंस तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, एक सच्चा हीरो सिर्फ जान ही नहीं बचाता... वो उम्मीद जगाता है. नेपाल इस दयालुता को हमेशा याद रखेगा... सोनू सूद सर, आप लाखों लोगों के लिए प्रेरणा हैं. एक दूसरे यूजर ने लिखा, बहुत बढ़िया! ऐसे ही अच्छा काम करते रहो! आभारी हूं. एक अन्य यूजर ने लिखा, ''बहुत बहुत धन्यवाद सूद साहब, पशुपतिनाथ आपका कल्याण करें... नेपाल से प्यार.''

सोनू सूद के पोस्ट पर कमेंट

ये भी पढ़ें: कंगना रनौत के 'जेनरेशन गटर' वाले बयान पर फूटा सोनू सूद का गुस्सा, बोले- जनता ही असली ताकत

नेपाल में आई बाढ़ से हजारों जिंदगियां बर्बाद

नेपाल में आई बाढ़ ने हजारों परिवारों की जिंदगी को बुरी तरह प्रभावित किया. हालात अभी भी काफी मुश्किल हैं और कई प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है. इस बीच, एक्टर सोनू सूद अपनी चैरिटी टीम के सदस्यों के साथ नेपाल पहुंचे हैं, ताकि वहां के हालात को करीब से समझ सकें और जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचा सकें.

नेपाल जाने को लेकर क्या बोले सोनू सूद

सोनू सूद का कहना है कि इस दौरे का मकसद सिर्फ राहत का सामान बांटना नहीं है, बल्कि मुश्किल वक्त से गुजर रहे लोगों के साथ खड़ा होना भी है.उन्होंने यह भी साफ किया कि उनकी फाउंडेशन की मदद केवल मौजूदा इमरजेंसी तक सीमित नहीं रहेगी और आगे भी प्रभावित परिवारों को सपोर्ट देने की कोशिश जारी रहेगी.

ये भी पढ़ें: Nepal Flood: अपनों की तलाश में 300+ लोग, सोनू सूद-मनीषा कोइराला ने बढ़ाया मदद का हाथ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >