Sonakshi Sinha: पैपराजी पर फूटा सोनाक्षी सिन्हा का गुस्सा, हाथ जोड़कर बोलीं- बस हो गया…VIDEO

Sonakshi Sinha: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के एक वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह पैपराजी से हाथ जोड़कर जाने के लिए कह रही हैं. अब उनकी इस वीडियो पर फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

Sonakshi Sinha: बॉलीवुड इंडस्ट्री में पैपराजी और एक्टर्स बहुत अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं, लेकिन कई बार ऐसा भी हुआ है जब स्टार्स पैप्स की किन्हीं हरकतों की वजह से आग बबूला हो जाते हैं. ऐसा ही कुछ हाल ही में दबंग एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के साथ हुआ. सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा गुस्से में पैपराजी को जाने के लिए कह रही हैं. दरअसल, इस वीडियो में सोना हस्ते मुस्कुराते एक पार्टी से बाहर आते नजर आती हैं, लेकिन जब पैप्स उन्हें स्पॉट करते हैं तब वह भड़क जाती हैं और हाथ जोड़कर कहती हैं कि गाइस, बस हो गया… हो गया. अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस भी इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया कि सेलिब्रिटीज भाव बहुत खाते हैं. दूसरे ने लिखा, ‘पैपराजी को एक्टर्स को थोड़ा स्पेस देना चाहिए.’

यह भी पढ़े: शाहरुख खान ने अपने चेहरे पर मक्खियों को लाने के लिए किया था ये शॉकिंग काम, इस शख्स ने बताई वजह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >