Son of Sardaar 2 vs Dhadak 2 Box Office: अजय देवगन-तृप्ति डिमरी में से कौन बना ओपनिंग डे किंग, सैयारा के सामने किया इतना कलेक्शन

Son of Sardaar 2 vs Dhadak 2 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर 1 अगस्त को दो बड़ी फिल्मों का क्लैश देखने को मिला. जिसमें सबसे पहली अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2 और दूसरी सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी स्टारर धड़क 2 है. इसके अलावा पहले से ही सैयारा अच्छी खासी कमाई कर रही है. आइये जानते हैं सीक्वल की जंग में बॉक्स ऑफिस किंग कौन बना.

Son of Sardaar 2 vs Dhadak 2 Box Office: अगस्त की शुरुआत हिंदी सिनेमा के लिए बॉक्स ऑफिस पर शानदार रही. जहां सैयारा तीसरे हफ्ते में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है, जबकि महावतार नरसिम्हा ने हिंदी वर्जन में धूम मचा दी. अब थियेटर्स में दो बिग बजट मूवीज के बीच जबरदस्त क्लैश देखने को मिला. जिसमें सबसे पहली तो अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2 है, दूसरी सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी स्टारर धड़क 2 है. दोनों सीक्वल की जंग में बॉक्स ऑफिस किंग कौन बना. आइये जानते हैं.

सन ऑफ सरदार 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रेड 2 और दृश्यम 2 की सुपर सफलता के बाद अजय देवगन, मृणाल ठाकुल, रवि किशन के साथ सन ऑफ सरदार 2 लेकर आए. sacnilk की रिपोर्ट की मानें तो ओपनिंग डे पर कॉमेडी एंटरटेनर काफी सुस्त रही. इसने मॉर्निंग शोज मिलाकर अभी तक 6.21 करोड़ की कमाई की, जो सिंघम स्टार के लिए काफी कम है.

धड़क 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

तृप्ति और सिद्धांत की रोमांटिक लवस्टोरी धड़क 2 भी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को लिमिटेड स्क्रीन मिली, यही वजह है कि इसकी ओपनिंग भी काफी सुस्त रही. sacnilk की रिपोर्ट की मानें तो मॉर्निंग शोज तक इसने 2.94 करोड़ की कमाई की. रिपोर्ट्स की मानें तो धड़क 2 की शुरुआती कमाई लगभग 2.50-3 करोड़ के बीच ही होगी.

सैयारा ने बिगाड़ा सन ऑफ सरदार 2 और धड़क 2 का गेम

सन ऑफ सरदार 2 और धड़क 2 की रिलीज के बावजूद, सैयारा अभी भी बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. मोहित सूरी की इस फिल्म ने गुरुवार को 6.50 करोड़ कमाए और शुक्रवार को इसकी कमाई में मामूली उछाल आने की संभावना है और यह संभवतः 7 करोड़ को पार कर जाएगी. यह फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ के बराबर है.

यह भी पढ़ें- Son of Sardaar 2: अजय देवगन ने सनी देओल संग अपने बॉन्ड को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- उन्हें कोई हरा नहीं सकता

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >