Son Of Sardaar 2: मुकुल देव को याद कर छलका विंदू दारा सिंह का दर्द, कहा- वह एक शानदार आदमी थे

Son Of Sardaar 2: एक्टर मुकुल देव आखिरी बार अब फिल्म सन ऑफ सरदार 2 में दिखेंगे. मुकुल का इसी साल मई में निधन हो गया था. मुकुल को फिल्म में देखकर फैंस बेहद भावुक हो गए थे. फिल्म 25 जुलाई को रिलीज हो रही है. इस बीच विंदू दारा सिंह ने मुकुल को याद किया.

Son Of Sardaar 2: एक्टर मुकुल देव का निधन 23 मई 2025 को निधन हो गया था. मुकुल आखिरी बार अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 में नजर आएंगे, जो 25 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ट्रेलर में देखकर फैंस उन्हें काफी इमोशनल हो गए थे. एक इंटरव्यू में विंदू दारा सिंह ने मुकुल को अपना फेवरेट को-स्टार बताया. उन्होंने सन ऑफ सरदार 2 में मुकुल संग काम करने को लेकर अपने अनुभव के बारे में बताया. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

मुकुल देव को याद कर विंदू दारा सिंह ने कही ये बात

विंदू दारा सिंह ने जूम संग इंटरव्यू में मुकुल देव को याद करते हुए कहा, मेरे साथ कई सारी यादें है क्योंकि हमने कई सारी वीडियोज बनाया था. मेरे पास उसके कई वीडियोज है. हम लोग साथ में शूटिंग के लिए जाते थे और वापस साथ में शूटिंग से आते थे. हमने साथ में कई शामें बिताई है. उसकी फैमिली आई थी, मेरी बेटी भी आई थी. हमने साथ में काफी मस्ती की थी. वह एक शानदार आदमी थे. सेट पर आप फील कर सकते थे कि मुकुल को सब कोई बहुत प्यार करते थे.

विंदू दारा सिंह बोले- वह हमेशा हमारे बीच…

विंदू दारा सिंह ने बताया कि मुकुल देव की मौत की खबर सुनकर हर कोई काफी दुखी हो गए थे. उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि उसके बारे में किसी ने एक शब्द भी बुरा कहा था. वह बहुत केयरिंग और प्यारा था. वह सबसे अच्छे से बात करता था और अब वह हमारे बीच नहीं है. बात यह है कि वह अपने काम और इस सन ऑफ सरदार फ्रेंचाइजी के जरिए हमारे बीच हमेशा जिंदा रहेंगे.

मुकुल देव ने इन फिल्मों में किया था काम

मुकुल देव ने साल 1996 में शो “मुमकिन” से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की. उसके बाद उन्होंने फिल्म दस्तक से बॉलीवुड में एंट्री की. एक्टर ने अब कर एक से बढ़कर एक, सन ऑफ सरदार, जय हो, आर राजकुमार जैसी मूवीज में काम किया था. इसके अलावा मुकुल ने फियर फैक्टर इंडिया: सीजन 1 को होस्ट किया था.

यह भी पढ़ेंMaalik Movie: राजकुमार की ‘मालिक’ को लेकर करीना कपूर का रिएक्शन वायरल, सिर्फ 3 शब्दों में कही ये बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >