Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 7: फ्लॉप की ओर बढ़ी ‘सन ऑफ सरदार 2’, बजट निकालना भी मुश्किल, कलेक्शन ने चौंकाया

Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 7: अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 की हालत बॉक्स ऑफिस पर बहुत खस्ता है. फिल्म की हालत जो उसे देखते हुए लग रहा कि कुछ दिनों में ही इसका गेम ओवर हो जाएगा. चलिए आपको 7वें दिन के कलेक्शन के बारे में बताते हैं.

Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 7: अजय देवगन की लेटेस्ट रिलीज फिल्म सन ऑफ सरदार 2 का जादू दर्शकों के सिर नहीं चढ़ा. मेकर्स को फिल्म से काफी उम्मीद थी, लेकिन मूवी उनकी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी. बॉक्स ऑफिस पर बने रहने के लिए फिल्म संघर्ष कर रही है और बहुत स्लो स्पीड में कमाई कर रही है. पहली बार फिल्म में अजय के साथ मृणाल ठाकुर ने काम किया हैं. धड़क 2 के साथ सन ऑफ सरदार 2 का क्लैश हुआ. आइए 7वें दिन की कमाई के बारे में बताते हैं.

बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही सन ऑफ सरदार 2

sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, सन ऑफ सरदार 2 ने सातवें दिन 0.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और इसका नेट कलेक्शन 31.51 करोड़ रुपए हो गया. मूवी रेंग-रेंग कर बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ रही है, लेकिन इसने धड़क 2 से बेहतर कमाई की है. अजय देवगन की पिछली रिलीज हुई फिल्म रेड 2 ने सन ऑफ सरदार 2 से कई गुणा अच्छा प्रदर्शन किया था.

सन ऑफ सरदार 2 का कितना हुआ कलेक्शन

  • Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 1- 7.25 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 2- 7.5 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 3- 9.64 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 4- 2.5 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 5- 2.76 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 6- 1.64 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 7- 0.02 करोड़

Son of Sardaar 2 Total Collection- 31.51 करोड़

धड़क 2 की रफ्तार हुई धीमी

  • Dhadak 2 Box Office Collection Day 1- 3.5 करोड़
  • Dhadak 2 Box Office Collection Day 2- 3.75 करोड़
  • Dhadak 2 Box Office Collection Day 3- 4.15 करोड़
  • Dhadak 2 Box Office Collection Day 4- 1.4 करोड़
  • Dhadak 2 Box Office Collection Day 5- 1.75 करोड़
  • Dhadak 2 Box Office Collection Day 6- 1.04 करोड़
  • Dhadak 2 Box Office Collection Day 7- 0.01 करोड़

Total Collection- 15.45 करोड़

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शो में एंट्री लेगा ये विदेशी एक्टर? कहा- मैं सेट पर गया और…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >