Son Of Sardaar 2 Box Office Collection: 24वें दिन बॉक्स ऑफिस पर सन ऑफ सरदार 2 हिट हुई या फ्लॉप, कलेक्शन जान चौंक जाएंगे

Son Of Sardaar 2 Box Office Collection: सन ऑफ सरदार 2 ने 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होकर शुरुआत की थी, लेकिन अजय देवगन की इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर वह सफलता नहीं मिली जिसकी उम्मीद थी. शानदार स्टारकास्ट के बावजूद मूवी को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली. 24वें दिन की कमाई बेहद निराशाजनक रही.

Son Of Sardaar 2 Box Office Collection: अजय देवगन की 2012 की सुपरहिट फिल्म सन ऑफ सरदार के सीक्वल ने 1 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी, लेकिन रिलीज के बाद से ही यह बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई. फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली और कमजोर वर्ड ऑफ माउथ के चलते इसका प्रदर्शन बेहद फीका रहा. मूवी की स्टारकास्ट काफी जबरदस्त रही, लेकिन इसका फायदा नहीं मिला. अब 24वें दिन की कमाई रिपोर्ट सामने आई है, जो बेहद निराशाजनक है.

बॉक्स ऑफिस फुस्स हो गई सन ऑफ सरदार 2

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 24वें दिन अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 ने 0.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. टोटल कलेक्शन की बात करें तो मूवी ने 46.66 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. जिस हिसाब से फिल्म रेंग-रेंग कर कमाई कर रही है, वह देखकर लग रहा कि मूवी 50 करोड़ का आंकड़ा किसी भी हाल में पूरा नहीं कर पाएगी. वर्ल्डवाइड मूवी ने 66.85 करोड़ रुपये कमा लिए है. रजनीकांत और वॉर 2 के रहते सन ऑफ सरदार 2 की कमाई में इजाफा नहीं होगा.

सन ऑफ सरदार 2 की कमाई अबतक कहां पहुंची?

  • Son of Sardaar 2 Day 1- 7.25 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Day 2- 7.5 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Day 3- 9.64 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Day 4- 2.5 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Day 5- 2.76 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Day 6- 1.64 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Day 7- 1.42 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Day 8- 1.25 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Day 9- 4 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Day 10- 3.75 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Day 11- 1.1 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Day 12- 1.28 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Day 13- 0.78 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Day 14- 0.1 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Day 15- 0.25 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Day 16- 0.2 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Day 17- 0.2 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Day 18- 0.04 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Day 19- 0.09 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Day 20- 0.05 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Day 21- 0.04 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Day 22- 0.09 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Day 23- 0.2 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Day 24- 0.25 करोड़

टोटल कमाई- 46.66 करोड़

यह भी पढ़ें Coolie Worldwide Collection: हिट या फुस्स? ‘कुली’ ने वर्ल्डवाइड कमाई से किया हैरान, जानें अब तक का कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >