Son Of Sardaar 2 Box Office Collection: अजय देवगन की फिल्म हिट या फ्लॉप, 22वें कमाई कर देगी हैरान

Son Of Sardaar 2 Box Office Collection: अजय देवगन और मृणाल ठाकुर स्टारर सन ऑफ सरदार 2, 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म की टक्कर धड़क 2 संग हुई. कॉमेडी ड्रामा से उम्मीद थी कि ये बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल दिखाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और ये बुरी तरह फ्लॉप हो गई. आइये जानते हैं इसकी अबतक की कमाई.

Son Of Sardaar 2 Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की साल 2012 की हिट फिल्म सन ऑफ सरदार का सीक्वल काफी उम्मीदों के साथ 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स ने कुछ खास पसंद नहीं किया. यही वजह है कि यह बॉक्स ऑफिस पर वही जादू नहीं बिखेर पा रहा है. आइये जानते हैं 22 दिनों में मूवी ने कितनी कमाई की.

सन ऑफ सरदार 2 ने कमाए इतने करोड़

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, सन ऑफ सरदार 2, वॉर 2 और कुली से मिल रहे जबरदस्त टक्कर के बावजूद भी थियेटर्स में टिका हुआ है और लाख में कमाई कर रहा है. 22वें दिन मूवी ने 0.09 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 46.21 करोड़ हो गया. यह 50 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई. वहीं वर्ल्डवाइड मूवी का कलेक्शन 66.35 करोड़ हो गया.

सन ऑफ सरदार 2 का कलेक्शन यहां देखें

  • Son of Sardaar 2 Collection Day 1- 7.25 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 2- 7.5 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 3- 9.64 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 4- 2.5 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 5- 2.76 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 6- 1.64 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 7- 1.42 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 8- 1.25 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 9- 4 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 10- 3.75 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 11- 1.1 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 12- 1.28 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 13- 0.78 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 14- 0.1 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 15- 0.25 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 16- 0.2 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 17- 0.2 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 18- 0.04 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 19- 0.09 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 20- 0.05 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 21- 0.04 करोड़
  • Son of Sardaar 2 Collection Day 22- 0.09 करोड़

टोटल कमाई- 46.21 करोड़ रुपये

सन ऑफ सरदार 2 के बारे में

विजय कुमार अरोड़ा की ओर से निर्देशित और अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, एन.आर. पचीसिया और प्रवीण तलरेजा की ओर से संयुक्त रूप से निर्मित, इस फिल्म में अजय, जस्सी की अपनी भूमिका दोहराते हुए दिखाई देंगे, जो एक कपल की शादी करवाने के लिए उसके माता-पिता के सामने मशक्कत करता है. इसमें मृणाल ठाकुर, रवि किशन, रोशनी वालिया, कुब्रा सैत, दीपक डोबरियाल, नीतू बाजवा और संजय मिश्रा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

यह भी पढ़ें- Jolly LLB 3 की एंट्री से पहले याद कर लें वो 5 धमाके, जिसने कोर्टरूम को बनाया कॉमेडी का अखाड़ा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >