Sitaare Zameen Par Worldwide Collection: वर्ल्डवाइड आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ हिट हुई या पिट गई, कमा डाले इतने करोड़

Sitaare Zameen Par Worldwide Collection: आमिर खान ने सितारे जमीन पर से बॉक्स ऑफिस पर वापसी की. फिल्म सिनेमाघरों में ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर मूवी ने 30 करोड़ के करीब कमाई कर ली. जबकि वर्ल्डवाइड इसने कितनी कमाई कर ली, यहां जानें.

Sitaare Zameen Par Worldwide Collection: आमिर खा�� और जेनेलिया देशमुख की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ 20 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई. फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों से भी बेहद सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है. आर.एस. प्रसन्ना के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2007 में आई ‘तारे जमीन पर’ का सीक्वल है. ओपनिंग डे पर भारत में इसने करीब 11 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. अब इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड कितनी कमाई की है, ये आपको बताते हैं.

जानिए सितारे जमीन पर ने वर्ल्डवाइड कितना कमाया

सितारे जमीन पर ने वर्ल्डवाइड कोई खास कमाई नहीं की. sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक दूसरे दिन मूवी ने 50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. जबकि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसने 30.90 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. इस फिल्म से आमिर ने 10 नये चेहरों को बॉलीवुड में लॉन्च किया है, जिसके नाम हैं- अरूश दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, संवित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, सिमरन मंगेशकर, ऋषि शाहनी, ऋषभ जैन और नमन मिश्रा हैं. वहीं, फिल्म ओटीटी पर रिलीज नहीं होगी. आमिर खान ने अमेजन प्राइम वीडियो ने ओटीटी पर रिलीज करने के लिए 120 करोड़ रुपये का ऑफर दिया था, जिसको उन्होंने रिजेक्ट कर दिया.

सितारे जमीन पर की कहानी

फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ में आमिर खान गुलशन अरोड़ा का किरदार निभा रहे हैं, जो एक गुस्सैल बास्केटबॉल कोच हैं. एक विवाद में गुलशन कोच पर हाथ उठा देते हैं, जिसके बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया जाता है. इसके अलावा गुलशन शराब पीकर गाड़ी चलाता है और उन्हें सजा के तौर पर जेल भेज दिया जाता है. कोर्ट से मिले आदेश के बाद उन्हें कम्युनिटी सर्विस के तौर पर मानसिक रूप से दिव्यांग खिलाड़ियों की एक टीम को ट्रेनिंग देनी होती है. इस दौरान कहानी में कई इमोशनल ट्विस्ट आते हैं.

यह भी पढ़ें– Sunjay Kapur Prayer Meet: एक्स हसबैंड संजय की प्रार्थना सभा में शामिल होने दिल्ली गई करिश्मा कपूर, सपोर्ट सिस्टम बनकर साथ गए ये 4 लोग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >