Sitaare Zameen Par: प्रेम चोपड़ा ने आमिर खान की फिल्म का किया रिव्यू, बोले- बिल्कुल शानदार

Sitaare Zameen Par: आमिर खान की साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्म सितारे जमीन पर ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की. फिल्म ने भारत में 167 करोड़ की कमाई की. अब इसे यूट्यूब पर रेंट पर देखा जा सकता है. इसी बीच प्रेम चोपड़ा ने स्पोर्ट्स ड्रामा का रिव्यू किया.

Sitaare Zameen Par: आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा स्टारर सितारे जमीन पर ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाया और धुआंधार कमाई की. स्पोर्ट्स ड्रामा को दर्शकों और क्रिटिक्स का भरपूर प्यार मिला. कई सेलेब्स ने मूवी की जमकर तारीफ की. बीते दिनों मिस्टर परफेक्शिनिस्ट की फिल्म यूट्यूब पर भी रेंट पर आ गई. अब दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा ने ‘सितारे जमीन पर’ की तारीफ की और इसे “बेहद शानदार” बताया.

प्रेम चोपड़ा ने सितारे जमीन पर का किया रिव्यू

आमिर खान प्रोडक्शंस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर प्रेम चोपड़ा का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “आमिर मैंने अभी-अभी ‘सितारे जमीन पर‘ देखी और मुझे तुम पर बहुत गर्व है…. बिल्कुल शानदार. किसी में भी ऐसी फिल्म बनाने की हिम्मत नहीं हो सकती और यूट्यूब पर आवाज और साउंड बहुत शानदार है. हम सब कुछ बहुत साफ देख और समझ सकते थे… मेरी शुभकामनाएं. अपना ख्याल रखना और भगवान तुम्हें आशीर्वाद दे आमिर, तुम बहुत अच्छे इंसान हो.”

सितारे जमीन पर के बारे में

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी “सितारे जमीन पर” में आमिर खान और जेनेलिया देशमुख के साथ 10 उभरते सितारे मुख्य भूमिकाओं में हैं. गीत अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और संगीत शंकर-एहसान-लॉय ने दिया है. स्क्रिप्ट दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है. फिल्म का निर्माण आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने किया है और रवि भागचंदका इसके निर्माता हैं.

यह भी पढ़ें- Coolie Vs War 2 Box Office: एडवांस बुकिंग में वॉर 2 की हालत टाइट, रजनीकांत की फिल्म ने मचाया गदर, बना लिया ये रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >