Sitaare Zameen Par: ‘तारे जमीन पर’ के ईशान ने आमिर की फिल्म का किया रिव्यू, कहा- मेरा दिल अब और भी भरा-भरा है

Sitaare Zameen Par: आर.एस. प्रसन्ना की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को सोशल मीडिया पर अच्छा बज मिला है. दर्शकों और समीक्षकों से फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स और अच्छी रेटिंग मिली है. अब दर्शील सफारी ने भी फिल्म का रिव्यू किया है.

Sitaare Zameen Par: आर.एस. प्रसन्ना के निर्देशन में बनी ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज था. फिल्म को लेकर दर्शक पॉजिटिव रिस्पांस दे रहे हैं. साथ ही समीक्षकों ने फिल्म को लेकर अच्छी रेटिंग दी है. आमिर खान, जेनेलिया डिसूजा और कई नए चेहरों से सजी इस फिल्म की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक रही है. अपने पहले शुक्रवार को लगभग 11 करोड़ रुपये की ओपनिंग हासिल की है. फिल्म का रिव्यू केई सेलेब्स ने किया है. अब दर्शील सफारी ने फिल्म का रिव्यू किया है.

दर्शील सफारी ने सितारे जमीन पर का किया रिव्यू

आमिर खान की लेटेस्ट रिलीज फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ का ‘तारे जमीन पर’ स्टार दर्शील सफारी ने एक इमोशनल पोस्ट लिखा है. दर्शील ने तारे जमीन पर में ईशान अवस्थी का किरदार निभाया था. अब एक्टर ने फिल्म का पोस्टर अपने इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, “मेरा दिल अब और भी भरा-भरा, नरम और खुश महसूस कर रहा है. ये फिल्म बहुत ही खूबसूरती, दिल से और हल्के-फुल्के अंदाज में हमें हमारी असलियत दिखाती है. इसमें ना कोई दया है, ना कोई ज्ञान की बातें-बस मौजूदगी, मेहनत और ताकत की बात है. आपको ये फिल्म थिएटर में जरूर देखनी चाहिए. ये स्ट्रीमिंग के लिए नहीं बनी है. कुछ कहानियां बस बड़े पर्दे, एक चुप माहौल और आपके पूरे दिल की मांग करती हैं.

शाहरुख खान के इस वीडियो ने फैंस का दिल जीता

सितारे जमीन पर के स्पेशल स्क्रीनिंग में शाहरुख खान पहुंचे थे. इस दौरान किंग खान फिल्म के एक्टर्स से मिले और उन्हें गले भी लगाया. एक्टर ने सफेद टी-शर्ट और कार्गो ट्राउजर के साथ एक ब्लैक जैकेट पहना था, जिसमें वह काफी कूल लगे. एक्टर ने आमिर खान संग फोटो क्लिक करवाया. इसके अलावा प्रीमियर में सलमान खान, तमन्ना, विक्की कौशल, रेखा भी शामिल हुई.

यह भी पढ़ें– Sitaare Zameen Par Collection Day 1: ओपनिंग डे पर आमिर खान की फिल्म हिट होगी या फ्लॉप? कर सकती है इतने करोड़ का कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >