Sitaare Zameen Par: शार्क टैंक इंडिया फेम नमिता थापर ने आमिर खान की फिल्म का किया रिव्यू, जानें क्या कहा

Sitaare Zameen Par: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म को देखने के बाद हर कोई इसकी तारीफ कर रहा है. अब शार्क टैंक इंडिया की नमिता थापर ने भी फिल्म की सराहना की है. चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

Sitaare Zameen Par: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ सिनेमाघरों में धूम मचा रही है. फिल्म लगातार थिएटर्स में अच्छा प्रदर्शन कर रही है. जो भी मूवी देख रहा है वह इसकी तारीफ करता नहीं थक रहा. दर्शक और समीक्षक फिल्म की कहानी को दिल छून वाली बता रहे हैं. जावेद अख्तर, जूही चावला, काजोल, सोहम शाह सहिक कई सितारों ने फिल्म का रिव्यू किया. उन्होंने आमिर और उनकी मूवी की सराहना की. अब शार्क टैंक इंडिया की नमिता थापर ने फिल्म का रिव्यू किया है.

नमिता थापर ने फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ का किया रिव्यू

नमिता थापर ने फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ का रिव्यू करते हुए लिखा, मैंने एक घंटा पहले ‘सितारे जमीन पर’ देखी और मेरा दिल भावनाओं से भर गया है सीख, प्रेरणादायक बातें, दया और अपनापन से. मैं ये शेयर करना चाहती हूं कि इस फिल्म ने मुझे कैसा महसूस कराया. अक्सर मुझे लगता है कि लोग मुझे गलत तरीके से जज करते हैं. इससे मन में कड़वाहट और गुस्सा आ जाता है. लेकिन ये बच्चे… इन्हें तरह-तरह के नामों से पुकारा जाता है, स्कूल, काम और पब्लिक जगहों पर बुरा बर्ताव सहना पड़ता है… फिर भी ये मुस्कुराते हैं और दिल से अच्छे बने रहते हैं. इन्हें जिंदगी को खुश होकर जीना आता है.

फिल्म में इन दो सीन की नमिता थापर ने की तारीफ

नमिता थापर ने आगे अपने पोस्ट में लिखा, पूरी फिल्म के दौरान मुझे थोड़ा हैरानी हुई कि मैं रोई नहीं. लेकिन आखिरी के दो सीन ने मुझे रुला दिया. जब वो हार गए, लेकिन फिर भी उस हार को जश्न की तरह मनाया. हम क्यों नहीं हर हार को एक सीख की तरह देख सकते? हम अक्सर ज्यादा शिकायत करते हैं. जब आमिर अलविदा नहीं कह पाए, तब बच्चों ने कहा – “क्या आप मर रहे हैं?” हमें उम्मीद और पॉजिटिव सोच को जिंदा रखना चाहिए. किसी भी चीज का अंत नहीं होता, बस एक नई शुरुआत होती है.

सितारे जमीन पर की कमाई

सितारे जमीन पर ने अब तक करीब 80 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. आर.एस. प्रसन्ना की ओर से निर्देशित फिल्म में 11 नये चेहरे हैं, जिन्हें आमिर खान ने लॉन्च किया है. फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

यह भी पढ़ें– Thug Life Lifetime Collection: 200 करोड़ के बजट में बनी ठग लाइफ फ्लॉप हुई या हिट? चौंकाने वाला है कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >