Sitaare Zameen Par: हाउसफुल 5 के इस एक्टर ने सितारे जमीन पर की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- बहुत खुश हूं

Sitaare Zameen Par: फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है. मूवी में आमिर खान, जेनेलिया डिसूजा ने अहम किरदार निभाया हैं. मूवी ने तीन दिन में अब तक 30 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली. अब एक खास शख्स ने फिल्म की सफलता पर रिएक्ट किया है.

Sitaare Zameen Par: 20 जून को रिलीज हुई फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ने इमोशनल कहानी के जरिए दर्शकों का दिल जीत लिया है. आमिर खान की फिल्म का निर्देशन आर.एस. प्रसन्ना ने किया है. आमिर के साथ इस बार जेनेलिया डिसूजा एक अहम किरदार में नजर आ रही हैं. मूवी में खास बात है कि इसमें 10 नए कलाकारों को लॉन्च किया गया है. ये कलाकार हैं आरूष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, सम्वित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहानी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर. मूवी की सफलता पर रितेश देशमुख ने रिएक्ट किया है.

सितारे जमीन पर की सफलता पर रितेश देशमुख ने तोड़ी चुप्पी

‘सितारे जमीन पर’ में रितेश देशमुख की पत्नी और एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा ने काम किया हैं. अब रितेश ने अपनी पत्नी और दोनों बेटों रियान- राहिल के साथ एक फैमिली फोटो शेयर की है. इसके साथ हाउसफुल 5 के एक्टर ने कैप्शन में लिखा, “‘सितारे जमीन पर’ की शानदार रिव्यू और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की खबर सुनकर मुस्कुराते हुए उठा… बहुत खुश हूं और एक गर्वित पति भी… बायको (पत्नी)जेनेलिया को ढेरों बधाइयां.” ये फोटो बेहद खूबसूरत है. इसपर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, फिल्म बहुत अच्छी है. एक यूजर ने लिखा, मैम आपको और फिल्में करनी चाहिए.

सितारे जमीन पर का नेट कलेक्शन

फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ने ओपनिंग डे पर भारत में 10.7 करोड़ रुपये की नेट कमाई के साथ अच्छी शुरुआत की थी. वहीं, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार यानी रिलीज के दूसरे दिन फिल्म ने 17.61 करोड़ का कारोबार किया है. तीसरे दिन का कलेक्शन आ गया है, लेकिन ये अर्ली आंकड़े है, जो शाम तक अपडेट होंगे. तीसरे दिन मूवी ने 1.13 करोड़ रुपये कमाए है. नेट कलेक्शन मूवी ने 33.49 करोड़ रुपये का किया है.

यह भी पढ़ें–  कुश सिन्हा ने बहन सोनाक्षी की शादी में शामिल ना होने की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, जहीर इकबाल संग रिश्ते पर कहा- सब कुछ…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >