Sitaare Zameen Par Final Box Office Collection: हिट या फ्लॉप, आमिर खान की फिल्म का टोटल कलेक्शन जानें

Sitaare Zameen Par Final Box Office Collection: आमिर खान और जेनेलिया देशमुख स्टारर सितारे जमीन पर को बॉक्स ऑफिस पर अहान पांडे और अनीत पड्डा अभिनीत सैयारा से कड़ी टक्कर मिल रही है. स्पोर्ट्स ड्रामा अब थियेटर्स में स्लो हो गई है. आइये जानते हैं इसका टोटल कलेक्शन कितना रहा.

Sitaare Zameen Par Final Box Office Collection: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ रिलीज के एक महीने बाद भी बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से काफी अच्छे रिव्यू मिले थे. स्पोर्ट्स ड्रामा ने जाट, केसरी चैप्टर 2, केसरी वीर जैसी फिल्मों को पछाड़ते हुए वर्ल्डवाइड 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. अब मूवी को मोहित सूरी की रोमांटिक ड्रामा ‘सैयारा’ से कड़ी टक्कर मिल रही है. आइये जानते हैं इसका टोटल कलेक्शन कितना रहा.

सितारे जमीन पर ने अब तक कमाए इतने करोड़

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक सितारे जमीन पर का टोटल कलेक्शन भारत में 166.19 करोड़ है. वहीं दुनियाभर ने स्पोर्ट्स ड्रामा ने अब तक  267.51 करोड़ की कमाई की. “सितारे जमीन पर” ने टाइगर श्रॉफ की भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म, “बागी 2” को पीछे छोड़ दिया है. यह वर्तमान में 55वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म है.

सितारे जमीन पर के बारे में

आरएस प्रसन्ना की ओर से निर्देशित, “सितारे जमीन पर” गुलशन अरोड़ा (आमिर खान द्वारा अभिनीत) की दिल को छू लेने वाली कहानी है, जो एक गुस्सैल बास्केटबॉल कोच है, जिसे विकलांग वयस्कों की एक टीम को प्रशिक्षित करने का काम सौंपा गया है. शुरुआत में वह इसे बिना मन से एक सजा के रूप में करता है. हालांकि बाद में उसे समझ आता है कि वह कितने टैलेंटेड हैं. यह फिल्म 2007 में आई “तारे जमीन पर” का सीक्वल है और स्पेनिश हिट “कैंपियोन्स” का आधिकारिक हिंदी रीमेक है. इस फिल्म का बजट 90 करोड़ बताया गया है. इसे पीवीआर आइनॉक्स पिक्चर्स ने वितरित किया है. इसमें जेनेलिया डिसूजा, डॉली अहलूवालिया जैसे कलाकार हैं.

यह भी पढ़ें- Anupama Promo: अनुपमा ने फाइनली राही को दिया मुंहतोड़ जवाब, बोली- अनुज तुम्हारे पिता से पहले मेरे…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >