Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 30: हिट या फ्लॉप, 30वें दिन आमिर खान की फिल्म ने किया चौंकाने वाला कलेक्शन, जानें कुल कमाई

Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 30: आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को सेलेब्स और दर्शकों से खूब सराहना मिली. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया. फिल्म की स्पीड अब कम हो गई है. चलिए आपको मूवी की कुल कमाई बताते हैं.

Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 30: आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ने रिलीज के साथ ही दर्शकों और बॉलीवुड स्टार्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था. फिल्म की इमोशनल कहानी लोगों के दिलों को छू गई. आमिर की फिल्म से 10 नये कलाकारों ने बॉलीवुड में कदम रखा. फिल्म की तारीफ काजोल, जूही चावला, जावेद अख्तर ने की. मूवी 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब इसे रिलीज हुए 30 दिन हो गए है. फिल्म ने इन 30 दिनों में कितनी कमाई कर ली, यहां जानें.

30वें दिन कितनी हुई सितारे जमीन पर की कमाई

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 30वें दिन आमिर खान की सितारे जमीन पर ने करीब 0.84 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. टोटल कमाई फिल्म की 162.96 करोड़ रुपये है. जबकि वर्ल्डवाइड फिल्म ने 261.2 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया. हालांकि अब फिल्म की कमाई बहुत स्लो हो गई है. इन दिनों सिनेमाघरों में सैयारा, मालिक और मेट्रो इन दिनों लगी हुई है. ऐसे में सितारे जमीन पर को लेकर दर्शकों में क्रेज कम हो गया है.

सितारे जमीन पर का कलेक्शन यहां जानें

  • Sitaare Zameen Par Collection Week 1- 88.9 करोड़ रुपये
  • Sitaare Zameen Par Collection Week 2- 46.5 करोड़ रुपये
  • Sitaare Zameen Par Collection Day 15- 2.4 करोड़ रुपये
  • Sitaare Zameen Par Collection Day 16- 4.75 करोड़ रुपये
  • Sitaare Zameen Par Collection Day 17- 6.15 करोड़ रुपये
  • Sitaare Zameen Par Collection Day 18- 1.35 करोड़ रुपये
  • Sitaare Zameen Par Collection Day 19- 1.91 करोड़ रुपये
  • Sitaare Zameen Par Collection Day 20- 1.17 करोड़ रुपये
  • Sitaare Zameen Par Collection Day 21- 1.15 करोड़ रुपये
  • Sitaare Zameen Par Collection Day 22- 0.9 करोड़ रुपये
  • Sitaare Zameen Par Collection Day 23- 2.5 करोड़ रुपये
  • Sitaare Zameen Par Collection Day 24- 2.85 करोड़ रुपये
  • Sitaare Zameen Par Collection Day 25- 0.6 करोड़ रुपये
  • Sitaare Zameen Par Collection Day 26- 0.8 करोड़ रुपये
  • Sitaare Zameen Par Collection Day 27- 0.5 करोड़ रुपये
  • Sitaare Zameen Par Collection Day 28- 0.5 करोड़ रुपये
  • Sitaare Zameen Par Collection Day 29- 0.35 करोड़ रुपये
  • Sitaare Zameen Par Collection Day 30- 0.84 करोड़ रुपये

कुल कमाई- 164.2 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- Saiyaara: आलिया भट्ट और अनन्या पांडे ने अहान पांडे की फिल्म का किया रिव्यू, कहा- मुझे याद नहीं कि आखिरी बार मैंने…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >