Sitaare Zameen Par Collection Day 1: ओपनिंग डे पर आमिर खान की फिल्म हिट होगी या फ्लॉप? कर सकती है इतने करोड़ का कलेक्शन

Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 1: आमिर खान, जेनेलिया डिसूजा स्टारर फिल्म सितारे जमीन पर 20 जून को थिएटर्स में रिलीज हो रही है. फिल्म से मेकर्स को बहुत उम्मीद है. अब पहले दिन मूवी कितनी कमाई करेगी, इसका आंकड़ा सामने आया है.

Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर कल यानी 19 जून को रिलीज हो रही है. आखिरी बार एक्टर फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आए थे, जो साल 2022 में रिलीज हुई थी. तीन साल बाद एक्टर फिर से बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. लाल सिंह चड्ढा ने बॉक्स ऑफिस पर कोई खास प्रदर्शन नहीं किया था. हालांकि मेकर्स और आमिर को इस फिल्म से बहुत उम्मीद है. आइए आपको ओपनिंग डे कलेक्शन के बारे में बताते हैं.

सितारे जमीन पर पहले दिन होगी हिट या फ्लॉप?

सितारे जमीन पर के प्रमोशन में आमिर खान लगे हुए हैं. Sacnilk के अनुसार, फिल्म पहले दिन करीब 3.61 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है. हिंदी वर्जन ने 29,724 टिकट बेचकर 99.74 लाख रुपये का कलेक्शन किया, जबकि तमिल वर्जन ने 973 टिकट बिक्री से 1.22 लाख और तेलुगु वर्जन से 7. 87 लाख रुपये की कमाई कर ली. तारे जमीन पर ने ओपनिंग डे पर 2.65 करोड़ रुपये कमाए थे और नेट कलेक्शन 62. 95 करोड़ रुपये था. ऐसे में तारे जमीन पर के ओपनिंग डे कलेक्शन को सितारे जमीन पर के पहले दिन का कलेक्शन पार कर लेगा.

सितारे जमीन पर का बजट

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सितारे जमीन का बजट 80 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. आरएस प्रसन्ना की ओर से निर्देशित फिल्म में आमिर खान के साथ जेनेलिया डिसूजा भी अहम भूमिका निभाते दिखेंगी. इसके अलावा 10 नये कलाकार भी नजर आएंगे. बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, मेकर्स ने फिल्म के शो और टिकट प्राइस को लेकर कुछ शर्ते रखी है. इसके मुताबिक फिल्म का पहला शो 9 बजे से पहले शुरू नहीं होगा. थिएटर्स को वीकेंड वाले पॉपुलर रेट्स लगाने के लिए कहा गया है और इस कारण टिकट के दाम थोड़े ज्यादा होंगे.

यह भी पढ़ें– Karisma Kapoor Sunjay Kapur Last Photo: करिश्मा संग संजय कपूर की आखिरी फोटो वायरल, इस 1 शख्स के लिए साथ आए थे एक्स कपल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >