Sitaare Zameen Par की ब्लॉकबस्टर सक्सेस के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले आमिर खान, दिखाई स्पोर्ट्स ड्रामा

Sitaare Zameen Par: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने हाल ही में राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. उन्होंने अपनी स्पोर्ट्स ड्रामा 'सितारे जमीन पर' की स्पेशल स्क्रीनिंग भी आयोजित की. राष्ट्रपति के ऑफिशियल हैंडल ने स्क्रीनिंग से आमिर के साथ एक तस्वीर साझा की. जिसके कैप्शन में लिखा, "प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और अभिनेता श्री आमिर खान ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की."

Sitaare Zameen Par: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर इन-दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. फिल्म को दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. यही वजह है कि इसने 4 दिनों वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इसी बीत अभिनेता और फिल्म निर्माता ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की.

आमिर खान ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की

राष्ट्रपति के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट ने मुलाकात की एक तस्वीर साझा की, जिसके कैप्शन में लिखा, “प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और अभिनेता श्री आमिर खान ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की.” फोटो में आमिर खान सफेद कुर्ता और जींस पहने हुए दिखाई दे रहे हैं. वह राष्ट्रपति के साथ मुस्कुराते हुए पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं.

सितारे जमीन पर के बारे में

‘सितारे जमीन पर’ आमिर खान की 2007 की फिल्म ‘तारे जमीन पर’ का सीक्वल है. राष्ट्रपति भवन में फिल्म की स्क्रीनिंग कला को अपनाने का एक और उदाहरण है, जो राष्ट्रीय संवाद और सामाजिक समझ को बढ़ावा देती है. फिल्म में जेनेलिया देशमुख के साथ अरौश दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, संवित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहनी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर जैसे स्टार्स हैं.

सितारे जमीन पर में क्या रोल निभा रहे हैं आमिर खान

एक्टर मूवी में न्यूरोडाइवर्जेंट लोगों की एक टीम के बास्केटबॉल कोच की भूमिका निभा रहे हैं. ‘सितारे जमीन पर’ का निर्देशन आरएस प्रसन्ना ने किया है, जिन्होंने इससे पहले ‘शुभ मंगल सावधान’ का निर्देशन किया था. फिल्म की स्टोरीलाइन दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है. यह 2018 की स्पैनिश स्पोर्ट्स-ड्रामा ‘कैंपियोन्स’ की रीमेक है.

यह भी पढ़ें- Kannappa: मंचू विष्णु की फिल्म की कहानी से हटा पर्दा, इतना होगा रनटाइम, रिलीज से पहले जानें सबकुछ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >