Singham Again में अपने किरदार को लेकर करीना कपूर ने खोले राज, कहा- मेरा और दीपिका पादुकोण का…

Singham Again: करीना कपूर की फिल्म क्रू इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया. इस साल उनकी दूसरी फिल्म सिंघम अगेन आने वाली है, जिसका फैंस इंतजार कर रहे हैं. रोहित शेट्टी की मूवी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा बज है. मूवी में अजय देवगन, […]

Singham Again: करीना कपूर की फिल्म क्रू इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया. इस साल उनकी दूसरी फिल्म सिंघम अगेन आने वाली है, जिसका फैंस इंतजार कर रहे हैं. रोहित शेट्टी की मूवी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा बज है. मूवी में अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, अर्जनु कपूर, टाइगर श्रॉफ काम कर रहे हैं. जबकि फिल्म में फीमेल लीड में करीना और दीपिक पादुकोण अपना जादू चलाती दिखेंगी. हाल ही में बेबो ने अपने और दीपिका के किरदार को लेकर बात की.


सिंघम अगेन में नजर आएंगी करीना कपूर- दीपिका पादुकोण
सिंघम अगेन में करीना कपूर और दीपिका पादुकोण को एक साथ स्क्रीन पर फैंस देखने के लिए काफी उत्साहित है. हाल ही में वेराइटी के साथ एक इंटरव्यू में करीना ने कहा, “फिल्म में दीपिका और मैं हैं, जहां हमारी भूमिका बहुत मजबूत होगी. लेकिन जाहिर है कि यह वास्तव में अलग होगा, यह इस साल के लिए बॉलीवुड का बड़ा मौका है और मुझे यकीन है कि लोग इसका एंजॉय लेंगे.” बता दें कि दीपिका इसमें लेडी कॉप शक्ति शेट्टी के रोल में दिखे दिखेंगी.

Singham Again: अजय देवगन की सिंघम अगेन में दीपिका पादुकोण मचाएंगी तहलका, शक्ति शेट्टी बनकर लड़ेंगी दुश्मनों से

Shaitaan OTT Release: फिर से छाएगा शैतान का काला जादू, इस दिन ओटीटी पर रिलीज हो रही अजय देवगन की मूवी, नोट कर लें डेट


करीना और दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्में
सिंघम अगेन एक्ट्रेस करीना कपूर क्रू के रिलीज के बाद अपने परिवार के साथ वेकेशन मनाने के लिए तंजानिया गई थी. वहां से उन्होंने फैंस के लिए तसवीरें भी शेयर की थी. वहीं, वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना द बकिंघम मर्डर्स को लेकर चर्चा में है. वहीं, अगर बात करें दीपिका पादुकोण पिछली बार फिल्म फाइटर में ऋतिक रोशन संग नजर आई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं किया था. उनकी अपकमिंग फिल्म कल्कि 2898 एडी है, जो 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. हाल ही में अमिताभ बच्चन का लुक टीजर के द्वारा जारी किया गया था.

Singham Again: ‘लेडी सिंघम’ बनकर दीपिका पादुकोण ने दिखाया दम, रोहित शेट्टी बोले- रील में भी और रियल में…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >