Sikandar: सलमान खान ने बताया क्यों साउथ में फ्लॉप होती हैं उनकी फिल्में, बोले- रजनीकांत के फैंस….

Bollywood vs South Cinema: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने हाल ही में एक चौंकाने वाला बयान दिया, जिससे हिंदी और साउथ सिनेमा की बहस फिर से गरमा गई है.

Bollywood vs South Cinema: सलमान खान ने अपनी फिल्म ‘सिकंदर’ के प्रमोशन के दौरान कहा कि उनकी फिल्में साउथ में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पातीं, क्योंकि वहां के दर्शक बॉलीवुड फिल्मों को उतना नहीं अपनाते, जितना नॉर्थ इंडिया में साउथ की फिल्मों को पसंद किया जाता है. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, ”सड़क पर लोग भाई, भाई कहकर बुलाते हैं, लेकिन जब मेरी फिल्म थिएटर में आती है, तो देखने नहीं जाते.”

क्यों नॉर्थ की फिल्में साउथ में नहीं करती अच्छा बिजनेस

सलमान ने यह भी बताया कि जिस तरह हिंदी के दर्शक रजनीकांत, चिरंजीवी, सूर्या और राम चरण की फिल्में देखने जाते हैं, वैसे साउथ के दर्शक बॉलीवुड के लिए नहीं करते. उनके मुताबिक, ”हम वहां की फिल्में देखते हैं, इसलिए वे हिट होती हैं, लेकिन हमारे लिए वे थिएटर तक नहीं जाते.” भाईजान का यह बयान इंडस्ट्री में एक नई बहस छेड़ रहा है.

बॉलीवुड-साउथ स्टार्स साथ क्यों नहीं करते हैं काम

जब सलमान खान से पूछा गया कि बॉलीवुड फिल्मों में साउथ के स्टार्स को कास्ट क्यों नहीं किया जाता, तो उन्होंने कहा कि इसके लिए सबसे जरूरी चीज एक दमदार स्क्रिप्ट है, लेकिन असली परेशानी बजट को लेकर आती है. उन्होंने कहा, ”बात पैसे की होती है. वहां के एक्टर्स भारी भरकम फीस लेते हैं और हम भी. ऐसे में जब दोनों इंडस्ट्री के बड़े स्टार्स को साथ लाया जाए, तो फिल्म बनाना एक बड़ी जिम्मेदारी बन जाती है.” सलमान ने यह भी बताया कि अगर कोई भारी-भरकम स्केल की फिल्म बने, जैसे ‘रामायण’, तो उसमें दोनों इंडस्ट्री के एक्टर्स को एक साथ लाने का मौका मिल सकता है.

सिकंदर और एल2 की ईद पर भिड़ंत

सलमान खान नितेश तिवारी की ‘रामायण’ की बात कर रहे थे, जिसमें रणबीर कपूर और साई पल्लवी राम और सीता के किरदार में नजर आएंगे, जबकि यश रावण का रोल निभएंगे. फिल्म सिकंदर की बात करें तो सलमान की आने वाली फिल्म एक पैन-इंडिया कास्ट के साथ बनाई गई है. इसमें रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, सत्यराज, अंजिनी धवन और शर्मन जोशी भी नजर आएंगे. ईद के मौके पर, 30 मार्च को रिलीज होने वाली यह फिल्म मोहनलाल की ‘एल2: एमपुराण’ से बॉक्स ऑफिस पर टकराएगी.

यह भी पढ़ें- Krrish 4: सुपरहीरो से सुपर डायरेक्टर बने ऋतिक रोशन, अब कैमरे के पीछे भी दिखाएंगे जलवा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >