Sikandar: सलमान खान की सबसे बड़ी हिट को मात देने के लिए ‘सिकंदर’ को कितने करोड़ कमाने होंगे? ईद पर होगा बॉक्स ऑफिस पर धमाका

Sikandar: सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘सिकंदर’ से लोगों को काफी उम्मीदें हैं कि यह ‘छावा’ के बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी. कहा जा रहा है कि यह फिल्म सलमान खान की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन सकती है. यह जानना दिलचस्प होगा कि ‘सिकंदर’, सलमान की हिट फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ का रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं.

Salman Khan Sikandar: इस ईद पर फिल्म ‘सिकंदर’ के साथ सलमान खान बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. सलमान खान की फिल्में पिछले कुछ सालों से हर साल ईद पर रिलीज होती हैं. एआर मुरुगादॉस की ओर से निर्देशित इस फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें हैं. 30 मार्च को रिलीज हो रही इस फिल्म को लगभग 200 करोड़ रुपये में बनाया गया है. बीते कुछ समय से सलमान खान की अच्छी फिल्म के लिए दर्शक तरस गए है. इसी वजह से लोग उनकी एक्शन फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर काफी उत्साहित हैं. सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा होने लगी कि सिकंदर कितना हिट हो पाएगी और कलेक्शन करेगी. क्या सिकंदर की कमाई एक्टर की फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी.

क्या सिकंदर टाइगर 3 और टाइगर जिंदा है का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी?

सिकंदर के रिलीज से पहले सलमान खान की टाइगर जिंदा है और टाइगर 3 को लेकर सबसे ज्यादा सोशल मीडिया पर चर्चा हो रहा है. चर्चा इस वजह से हो रही क्योंकि टाइगर जिंदा है सलमान की भारत में सबसे ज्यादा कमाई करनी वाली मूवी है, जबकि टाइगर 3 उनकी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म है. बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, टाइगर जिंदा है ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 339.16 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. जबकि टाइगर 3 साल 2023 में रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर 285.52 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 44-50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था और ये भाईजान के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म थी. ऐसे में सिकंदर को इन दोनों फिल्म की कमाई को पीछे छोड़ने और कम से कम 340 करोड़ रुपये की कमाई करनी होगी. फिलहाल सिकंदर से तो उम्मीद इससे भी कई ज्यादा की है.

बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों ने 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई की

बीते 3 सालों में कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की. इसमें शाहरुख खान की पठान ने 543 करोड़, गदर 2 ने 691 करोड़, जवान ने 766 करोड़, एनिमल ने 550 करोड़ और छावा ने 574 करोड़ कमाए हैं. स्त्री 2 ने 600 करोड़ कमाई और अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 ने 800 करोड़ कमा कर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था.

यह भी पढ़ें– Sikandar First Review: क्या सरकार की रीमेक है ‘सिकंदर’? सलमान खान की फिल्म का पहला रिव्यू आया सामने, बताया सीटी मार एंटरटेनर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >