Sikandar: 400 करोड़ के बजट वाली ‘सिकंदर’ के लिए सलमान खान ने ली मोटी फीस, जानकर रह जाएंगे दंग

Sikandar: सलमान खान की फिल्म सिकंदर का आज पहला गाना जोहरा जबीन रिलीज होगा. मेकर्स ने टीजर पहले ही जारी कर दिया था. गाने में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना दिखेंगी. इस बीच फिल्म के लिए एक्टर ने कितनी फीस ली, आपको बताते हैं.

Sikandar: सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म सिकंदर ईद पर सिनेमाघरों में आएगी. फिल्म का टीजर जारी हो चुका है और आज 4 मार्च को फिल्म का पहला गाना जोहरा जबीन रिलीज होने वाला है. पहली बार सलमान के साथ रश्मिका स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी. फिल्म में दोनों की केमेस्ट्री देखने के लिए फैंस बेताब है. एआर मुरुगादॉस द्वारा लिखित और निर्देशित सिकंदर में सत्यराज, काजल अग्रवाल और प्रतीक बब्बर भी अहम किरदार निभाते दिखेंगे. इस बीच सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा हो रही है कि फिल्म के लिए भाईजान ने तगड़ी फीस ली है. 400 के बजट वाली मूवी के लिए सलमान ने कितने करोड़ लिए, आपको बताते हैं.

सिकंदर के लिए सलमान खान ने ली इतनी फीस?

फोर्ब्स इंडिया के अनुसार, सलमान खान एक फिल्म के लिए 100-150 करोड़ रुपये के बीच फीस लेते हैं. जीक्यू की एक रिपोर्ट के अनुसार, टाइगर 3 के लिए उन्होंने 100 करोड़ रुपये के साथ मुनाफे में 60 प्रतिशत हिस्सेदारी ली थी. इस रिपोर्ट के अनुसार, सिकंदर के लिए भाईजान इतनी ही फीस ले रहे हैं. हालांकि आधिकारिक पुष्टि इसपर नहीं हुई है. द इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, फिल्म का बजट 400 करोड़ रुपये है. बताया जा रहा है कि सलमान इस फिल्म में डबल रोल में दिखेंगे.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म

सलमान खान की अपकमिंग फिल्मों कि लिस्ट में किक 2 सबसे आगे है. इसकी घोषणा पिछले साल 2024 में अक्टूबर में हुई थी. नाडियाडवाला की ओर से निर्देशित और सलमान अभिनीत किक 2014 की एक हिट फिल्म थी. इसमें उनके साथ जैकलीन फर्नॉर्डिज और रणदीप हुड्डा ने काम किया था. इसके साथ एक्टर निर्देशक एटली के साथ भी काम कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में रजनीकांत और सलमान साथ में काम करते दिखेंगे. पिछली बार एक्टर वरुण धवन की बेबी जॉन में कैमियो रोल में दिखे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >