Sikandar Box Office Prediction: रविवार रिलीज क्या सिकंदर को दिला पाएगी ब्लॉकबस्टर ओपनिंग, टाइगर 3 जैसा रचेगी इतिहास

Sikandar Box Office Prediction: सलमान खान की सिकंदर, टाइगर 3 की तरह शुक्रवार को नहीं बल्कि रविवार को रिलीज होने जा रही है. ऐसे में क्या यह ओपनिंग डे पर इतिहास रच पाएगी.

Sikandar Box Office Prediction: सलमान खान अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म सिकंदर की रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है. फैंस मूवी को देखने के लिए सुपर एक्साइटेड हैं. एक्शन एंटरटेनर पारंपरिक शुक्रवार रिलीज से हटकर रविवार यानी 30 मार्च को दुनियाभर के थियेटर में दस्तक देगी. रिपोर्ट्स के अनुसार, सिकंदर 200 करोड़ के बजट में बनी है और अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्मों में से एक बन गई है. ऐसे में क्या यह बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ पाएगी या नहीं आइये जानते हैं.

क्या सिकंदर टाइगर 3 के पहले दिन का रिकॉर्ड तोड़ पाएगा?

दरअसल सलमान खान की टाइगर 3 भी रविवार को ही रिलीज हुई थी और यह ब्लॉकबस्टर साबित हुई. मूवी दिवाली के दिन सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई और 43 करोड़ रुपये की शानदार कमाई के साथ भाईजान की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग डे रही. इस लीग को देखते हुए क्रिटिक्स से लेकर नेटिजन्स के मन में ख्याल है कि क्या इतिहास फिर से दोहराया जा सकता है और सिकंदर टाइगर 3 की ओर से निर्धारित प्रभावशाली ओपनिंग डे नंबरों को पार कर पाएगा.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीपुरानी फिल्मों का नया जादू: क्यों री-रिलीज हो रही हैं हिट और दर्शकों को क्यों भा रही हैं? 

तरण आदर्श ने सिकंदर को लेकर कही यह बात

फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने सिकंदर को लेकर एक ट्वीट किया. जिसमें लिखा, सलमान खान वर्सेज सलमान खान: क्या ‘सिकंदर’ ‘टाइगर 3’ के ओपनिंग डे नंबर को पार कर पाएगी?… #टाइगर 3 के बाद, जो रविवार को दिवाली पर रिलीज हुई थी, #सिकंदर #सलमान खान की दूसरी फिल्म होगी, जो रविवार को सिनेमाघरों में आएगी. #टाइगर 3 ने एक नया बेंचमार्क सेट किया, ओपनिंग डे पर 43 करोड़ दर्ज की. अब बड़ा सवाल: क्या #सिकंदर #टाइगर 3 के ओपनिंग डे नंबर को पार कर पाएगी?

कब रिलीज होगी सिकंदर

एक्शन थ्रिलर सिकंदर ए.आर. मुरुगादॉस की ओर से निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला की ओर से निर्मित है. इस फिल्म में सलमान खान, रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, सत्यराज, शरमन जोशी और प्रतीक बब्बर जैसे कलाकार शामिल हैं. यह 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >