'उन्होंने गलत तरीके से…', Sikandar की एक्ट्रेस को झेलना पड़ा कास्टिंग काउच, कहा- शूट से पहले ही समझ गई थी इरादे

Sikandar: सलमान खान के साथ फिल्म सिकंदर में काम करने वाली एक्ट्रेस श्रेया गुप्ता ने एक इंटरव्यू में कास्टिंग काउच के बारे में बताया. एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें साउथ इंडस्ट्री में इसका सामना करना पड़ा था. हालांकि एक्ट्रेस ने ये स्वीकार किया कि मुंबई आने के बाद उनका अनुभव सकारात्मक रहा.

Sikandar: श्रेया गुप्ता ने सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ से हिंदी सिनेमा में कदम रखा है. श्रेया फिल्म में एक मेडिकल इंटर्न की भूमिका में दिखी है. फिल्म में सलमान खान के साथ काम करने के अपने अनुभव को लेकर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था. हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपने करियर के शुरुआती दौर और उससे जुड़ी चुनौतियों को लेकर एक इंटरव्यू में बात की. श्रेया ने बताया कि उन्हें कास्टिंग काउच का सामना साउथ इंडस्ट्री में करना पड़ा था.

श्रेया गुप्ता ने कास्टिंग काउच को लेकर कही ये बात

‘सिकंदर’ फेम एक्ट्रेस श्रेया गुप्ता ने ईटाइम्स से बातचीत में कास्टिंग काउच को लेकर बताया कि “चेन्नई में मुझे ऐसी कुछ अप्रिय स्थिति का सामना करना पड़ा, लेकिन मुंबई आने के बाद मेरा अनुभव बिल्कुल अलग और सकारात्मक रहा. यहां मुझे काम के बेहतर मौके मिले और सुरक्षित माहौल भी.” एक्ट्रेस ने कहा, मुझे एक पॉपुलर निर्देशक ने ऑडिशन के लिए बुलाया था और मैं अपनी मां के साथ अपनी पोस्ट-ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद वहं गई थी. उन्होंने गलत तरीके से बात की और कास्टिंग काउच का संकेत दिया.

श्रेया गुप्ता ने क्या दिया था डायरेक्टर को जवाब

श्रेया गुप्ता ने बताया कि उन्होंने उस डायरेक्टर को क्या जवाब दिया. एक्ट्रेस ने कहा, “मैं सीन तैयार करूंगी और कल वापस आऊंगी, लेकिन मैं कभी वापस नहीं गई. कास्टिंग काउच अभी भी मौजूद है और मैंने कुछ साल पहले इसका सामना किया था. हालांकि शुक्र है कि मुझे हाल ही में ऐसा कुछ भी अनुभव नहीं हुआ है और मैं इसके लिए खुश हूं. ”

सिकंदर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर अबतक कितना हुआ

सिकंदर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पहला दिन- 26 करोड़ रुपये
सिकंदर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दूसरा दिन- 29 करोड़ रुपये
सिकंदर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तीसरा दिन- 19.5 करोड़ रुपये
सिकंदर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन चौथा दिन- 9.75 करोड़ रुपये
सिकंदर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 5वां दिन- 6 करोड़ रुपये
सिकंदर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन छठा दिन- 3.5 करोड़ रुपये
सिकंदर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 7वां दिन- 4 करोड़ रुपये
सिकंदर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 8वां दिन- 4. 50 करोड़ रुपये

टोटल कलेक्शन फिल्म ने 102. 25 करोड़ रुपये का किया.

यहां पढ़ें- CID: ACP प्रद्युमन की कुर्सी पर अब पार्थ समथान? कहा – जब कॉल आया, मैं कंफ्यूज था…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं. उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है. दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया. खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा. इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं. फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है. यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें. फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >