Sidharth Malhotra Kiara Advani: कियारा और सिद्धार्थ का हनीमून का क्या है प्लान? इस वजह से हो सकता है कैंसिल

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी कल यानी 7 फरवरी को शादी के बंधन में बंध जाएंगे. शादी की तसवीरों और वीडियोज का फैंस काफी बेताबी से इंतजार कर रहे है. अब लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो कपल शादी के तुरन्त बाद हनीमून पर नहीं जाएंगे.

Sidharth Malhotra Kiara Advani honeymoon: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी राजस्थान के सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लेने वाले हैं. कपल 7 फरवरी को शादी कर रहे है. शादी की रस्में शुरू हो गई है. लवबर्ड्स की शादी में कई बड़े सेलेब्स शामिल हो रहे है. इसमें शाहिद कपूर-मीरा राजपूत, करण जौहर, ईशा अंबानी का नाम शामिल है. कहा जा रहा है कि इस शादी का हिस्सा सलमान खान भी बनेंगे. इन सबके बीच लेटेस्ट रिपोर्ट आ रही है कि कपल वेडिंग के तुरंत बाद हनीमून पर नहीं जाएंगे.

शादी के तुरन्त बाद हनीमून पर नहीं जाएंगे कियारा-सिद्धार्थ?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी शादी के बाद हनीमून पर नहीं जाएंगे. इसके पीछे वजह बताई जा रही है कि जब दोनों शादी के बाद सूर्यगढ़ से लौटेंगे तो उन्हें कई सारे रस्में निभानी है. कपल को पंजाबी और सिंधी परिवारों के रीति-रिवाज निभाने है. इसके अलावा कपल के पास अभी कई सारे प्रोजेक्ट भी है, जिन्हें लेकर वो बिजी चल रहे है. वहीं, ऐसी चर्चा भी है कि कपल हनीमून के लिए मालदीव जा सकते है. हालांकि ऐसा कुछ तय नहीं है.

सिद्धार्थ मल्होत्रा के प्रोजेक्ट

सिद्धार्थ मल्होत्रा के पास रोहित शेट्टी की वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स, जिसे उन्हें पूरा करना है. इसमें उनके साथ शिल्पा शेट्टी भी है. सिद्धार्थ इस वेब सीरीज में एक दमदार पुलिस ऑफिसर के रोल में दिखेंगे. एक्टर दिशा पाटनी और राशि खन्ना के साथ फिल्म योद्धा को लेकर भी चर्चा में है. पिछली बार वो फिल्म ‘मिशन मजनू’ में रश्मिका मंदाना के साथ दिखे थे. ये नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी.

Also Read: सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी पर कंगना रनौत ने जमकर लुटाया प्यार, कहा- फिल्म इंडस्ट्री में शायद ही कभी…
कियारा आडवाणी की आने वाली फिल्में

कियारा आडवाणी के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस अपनी फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ को लेकर सुर्खियां बटोर रही है. फिल्म में उनके साथ कार्तिक आर्यन है. इसके अलावा वो साउथ सुपरस्टार राम चरण के साथ एक फिल्म भी कर रही है. पिछला साल एक्ट्रेस के लिए काफी अच्छा रहा था. कार्तिक के साथ उनकी मूवी भूल भुलैया 2 बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >