Sholay Special: गब्बर के रोल के लिए डैनी को किया था फाइनल, एक फैसले से हाथ से निकला आईकॉनिक विलेन वाला रोल

फिल्म ‘शोले’ में गब्बर का आईकॉनिक रोल अमजद खान ने निभाया था. इस किरदार की वजह से उन्हें बेहद लोकप्रियता मिली. लेकिन क्या आप जानते हैं अमजद से पहले गब्बर वाला रोल डैनी को ऑफिर किया गया था.

Sholay: अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की फिल्म ‘शोले’ 15 अगस्त 1975 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. फिल्म को रिलीज हुए 49 साल से अधिक हो चुके हैं, लेकिन इसकी लोकप्रियता आज भी लोगों के बीच कम नहीं हुई है. रमेश सिप्पी निर्देशित इस फिल्म ने रिलीज के समय कुछ सफलता नहीं बटोरीं, लेकिन कुछ महीनों बाद ही इसका क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोलने लगा. शोले से जुड़ी ऐसी कई कहानी है, जिसके बारे में फैंस जानते होंगे. आपने ये नही सुना होगा कि गब्बर के किरदार के लिए अमजद खान नहीं बल्कि डैनी डेन्जोंगपा को चुना गया था. हालांकि डैनी ने इस किरदार को करने से मना कर दिया था.

गब्बर के रोल के लिए डैनी डेन्जोंगपा को किया गया था फाइनल

‘शोले’ का हर किरदार आईकॉनिक है और हर किरदार को बुनने से पहले काफी रिसर्च और सोच-विचार किया गया था. जितना दर्शक जय-वीरू की दोस्ती को याद करते हैं, उतनी ही गब्बर को याद कर डर जाते हैं. गब्बर के रोल के लिए डैनी डेन्जोंगपा को फाइनल कर लिया गया था. हालांकि डैनी ने उस समय फिरोज खान की फिल्म धर्मात्मा भी साइन की थी. शोले और धर्मात्मा की शूटिंग अक्टूबर में शुरू होने वाली थी. डैनी दोनों फिल्में करना चाहते थे. दोनों बड़े बैनर की फिल्म थी और डैनी का किरदार भी जबरदस्त था. उस समय डैनी ने अपने असिस्टेंट मदन अरोड़ा को इसका सॉल्यूशन खोजने के लिए कहा.

Also Read- Sholay: इस वजह से शत्रुघ्न सिन्हा ने छोड़ा था ‘गब्बर सिंह’ का रोल, सालों बाद एक्टर ने खुद बताई पूरी बात

Also Read- Happy Birthday Bachchan: …तो शोले फिल्म में ‘जय’ नहीं, ‘गब्बर सिंह’ के रूप में सामने आते अमिताभ बच्चन

डैनी डेन्जोंगपा के हाथ से ऐसे निकली शोले

डैनी डेन्जोंगपा के असिस्टेंट मदन अरोड़ा ने शोले और धर्मात्मा के मेकर्स से डेट को शिफ्ट करने के लिए कहा. फिरोज खान ने बहुत मुश्किल से अफगानिस्तान में शूटिंग के लिए वहां के सरकार से परमिशन ली थी. इस वजह से शेड्यूल शिफ्ट नहीं हो सकती थी. वहीं, रमेश सिप्पी को अमिताभ बच्चन, संजीव कुमार, हेमा मालिनी, जया बच्चन से साथ में डेट्स मिल गई थी. शेड्यूल शिफ्ट करने का मतलब होता उन सारे स्टार्स की डेट्स फिर से एक साथ अरेंज करना, जो काफी मुश्किल होता. जिसके बाद रमेश, फिरोज और मदन ने इसे लेकर खूब माथा-पच्ची की, लेकिन कुछ हाथ नहीं आया. डैनी और फिरोज दोस्त थे और डैनी उसे निराश नहीं कर सकते थे. इस वजह से डैनी ने गब्बर के रोल के लिए ना कहा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >