शिल्पा शेट्टी और सनी देयोल ने हिमाचल में डाला डेरा, शूटिंग के साथ इसका भी लुत्फ उठा रही एक्ट्रेस

शिमला. हिमाचल में इन दिनों बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा है. फिल्म निर्माताओं के लिए हिमाचल की खूबसूरत वादियां अब पसंदीदा डेस्टीनेशन बन रहीं हैं. प्रसिद्ध अभिनेता सनी देयोल और अभिनेत्री शिल्पा सेट्ठी ने अलग- अलग फिल्मों की शूटिंग के लिए हिमाचल में डेरा डाला है. कुछ और फिल्मी सितारे हिमाचल आने वाले हैं. कश्मीर के अशांत माहौल के कारण अब अधिकांश फिल्म निर्माता हिमचाल की ओर रुख कर रहे हैं.

शिमला. हिमाचल में इन दिनों बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा है. फिल्म निर्माताओं के लिए हिमाचल की खूबसूरत वादियां अब पसंदीदा डेस्टीनेशन बन रहीं हैं. प्रसिद्ध अभिनेता सनी देयोल और अभिनेत्री शिल्पा सेट्ठी ने अलग- अलग फिल्मों की शूटिंग के लिए हिमाचल में डेरा डाला है. कुछ और फिल्मी सितारे हिमाचल आने वाले हैं. कश्मीर के अशांत माहौल के कारण अब अधिकांश फिल्म निर्माता हिमचाल की ओर रुख कर रहे हैं.

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी शूटिंग के सिलसिले में मनाली में हैं. शूटिंग के सिलसिले में पहुंचीं सिने अभिनेत्री शिल्पा और अन्य कलाकार आईपीएल के मैचों का लुत्फ उठा रहे हैं. मनाली से सटे नग्गर कैसल और बड़ागढ़ रिजॉर्ट में बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग चल रही है. सेब बगीचे में शिल्पा और परेश रावल ने एक गीत के लिए शूटिंग में भूमिकाएं निभाईं.

शूटिंग के दौरान शिल्पा शेट्टी, परेश रावल और मीजान पर कॉमेडी सीन भी फिल्माए गए. शूटिंग के बाद शिल्पा शेट्टी और अन्य कलाकारों ने मनाली की खूबसूरत वादियों में भ्रमण किया. फिल्म के स्थानीय को-ऑर्डिनेटर अनिल कायस्था कहते हैं कि सभी कलाकार मनाली की वादियों का खूब आनंद उठा रहे हैं. फिल्म की शूटिंग के लिए अप्रैल में काफी इंतजाम किए गए थे, लेकिन कोरोना के चलते शूटिंग करीब छह महीने लेट हो गई.

Also Read: ग्रीन सूट में सपना चौधरी ने किया जबर डांस, देखें देसी क्वीन का सुपरहिट VIDEO

सनी देयोल ने अटल टनल के सफर का उठाया लुत्फ

अभिनेता सनी देयोल ने सबसे अधिक ऊंचाई पर बनी दुनिया की सबसे लंबी 9.2 किमी अटल टनल के रोमांचक सफर का भी आनंद लिया. बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल फिल्म की शूटिंग के लिए लाहौल की वादियां देखने पहुंचे. उन्होंने लाहौल के उदयपुर के जिस्पा के साथ तांदी संगम की लोकेशन देखी. उन्होंने तांदी संगम और जिस्पा की वादियों में समय बिताया. तांदी सराय हट्स में लंच किया. उन्होंने लंच में लोकल राजमा का स्वाद चखा और इसकी तारीफ की.

तांदी सराय हट्स में ढाई-तीन घंटे रुके. करीब आधा घंटे तक हट के मालिक राजू शाशनी से घाटी की जानकारी भी ली. तांदी हट्स के मालिक राजू शाशनी ने कहा कि सनी देओल ने लाहौल की वादियों की जमकर तारीफ की. जिस्पा घूमने के बाद सनी देओल मनाली लौट गए हैं. अभिनेत्री कंगना रणौत पहले से मनाली में जमी हैं.

Also Read: नागिन फेम रश्मि देसाई की इन अदाओं पर लट्टू हुए फैंस, कमेंट में लिखा- फूलों की परी

Posted By: Divya Keshri

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >