Sushant Singh Rajput की बायोपिक पर शत्रुघ्न सिन्हा ने तोड़ी चुप्पी, एक्टर की मौत पर कहा- उसका जाना सिर्फ ट्रेजेडी नहीं

Sushant Singh Rajput death anniversary: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत आज हमारे बीच नहीं है, लेकिन उन्हें फैंस भूले नहीं. आज एक्टर की 5वीं पुण्यतिथि है. इस बीच बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने एक्टर को लेकर बात की.

Sushant Singh Rajput death anniversary: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को अपने बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में सुसाइड कर लिया था. आज उनकी 5वीं पुण्यतिथि है. 5 साल बाद भी एक्टर को उनके चाहने वाले भूले नहीं है और उन्हें अक्सर याद कर सोशल मीडिया पर उनके नाम पोस्ट शेयर करते रहते हैं. एक्टर की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने भाई के नाम इमोशनल पोस्ट भी किया है. सुशांत के कुछ तसवीरें पोस्ट कर उन्होंने एक लंबा सा पोस्ट भी लिखा है. इस बीच बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने एक्टर को लेकर बात की.

सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर क्या बोले शत्रुघ्न सिन्हा

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर ईटाइम्स से बातचीत में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि क्या लॉस है. देश अभी तक इससे उबर नहीं पाया. कुछ ट्रेजेडी ऐसी होती है जिसका दर्द वक्त भी नहीं भर पाता. एक्टर के जाने को लेकर उन्होंने कहा कि सुशांत की मौत सिर्फ क्षेत्रीय त्रासदी नहीं था. ये एक राष्ट्रीय त्रासदी थी. लेकिन हां, मैं उसकी उस जद्दोजहद से खुद को जोड़ पाता हूं जो उसने बिना किसी गॉडफादर के हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए की. जब मैं मुंबई आया था, तब मेरे पास ना कोई पहचान थी और ना ही यह पता था कि आगे कैसे बढ़ना है. बस जेब में कुछ सौ रुपये थे और दिल में भरपूर जोश. वही जोश मैंने सुशांत में भी देखा था. जो फिल्में उसने कीं वह एक ऐसी विरासत हैं जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. जब उनसे पूछा गया कि क्या सुशांत पर बायोपिक बनाने की सिफारिश करेंगे. इसपर उन्होंने कहा कि इसकी जरूरत नहीं है.

श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने भाई के नाम लिखा ये पोस्ट

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने भाई को याद करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर उसकी तसवीरें शेयर कर लिखा कि आज भाई की 5वीं पुण्यतिथि है. 14 जून 2020 को उनके जाने के बाद से बहुत कुछ बदल गया है. अब CBI ने कोर्ट में अपनी रिपोर्ट जमा कर दी है और हम उसे हासिल करने की प्रक्रिया में हैं. लेकिन आज मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि चाहे कुछ भी हो जाए अपना हौसला मत खोइए और न ही भगवान या अच्छाई पर से अपना विश्वास टूटने दीजिए.

यह भी पढ़ें– Laughter Chefs Season 2: फिनाले एपिसोड से पहले इस स्टार की होगी एंट्री, मेकर्स लगाएंगे शो में नया तड़का

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >