O’ Romeo Box Office Collection Day 4: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ओ’रोमियो’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार डटकर प्रदर्शन कर रही है. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार (चौथा दिन) शाम 7 बजे तक फिल्म ने 2.27 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की है, जो इस पहले मंडे टेस्ट के लिए पॉजिटिव संकेत है.
पहले 3 दिन कैसी रही कमाई ?
ओ’रोमियो ने रिलीज के पहले तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया और कुल 30.15 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. पहले दिन यानी शुक्रवार को फिल्म ने 8.5 करोड़ रुपये कमाए. दूसरे दिन यानी शनिवार को कमाई में काफी बढ़ोतरी हुई और यह 12.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गई. वहीं, तीसरे दिन रविवार को फिल्म ने 9 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूा.
विशेषज्ञों का मानना है कि शनिवार का दिन फिल्म के लिए सबसे अच्छा रहा, जबकि रविवार को भारत‑पाक वर्ल्ड कप मैच के कारण थोड़ी कमाई प्रभावित हुई. इसके बावजूद, ओ’रोमियो ने शुरुआती वीकेंड में दर्शकों का ध्यान खींचने में कामयाबी हासिल की और बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत दर्ज की.
फिल्म की कास्ट
‘ओ’रोमियो’ में शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में हैं, जबकि तृप्ति डिमरी उनकी जोड़ीदार के रूप में नजर आ रही हैं. फिल्म में नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पटानी, विक्रांत मैसी, फरीदा जलाल और राहुल देशपांडे भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. विशाल भारद्वाज ने न केवल फिल्म का निर्देशन किया है बल्कि इसका म्यूजिक भी तैयार किया है. पूरी कास्ट की जबरदस्त केमिस्ट्री और एक्टिंग दर्शकों के बीच फिल्म की खास पहचान बन रही है.
यह भी पढ़ें: Dhurandhar: 90s में बनती ‘धुरंधर’ तो गोविंदा का लुक होता कुछ ऐसा, निभाते ये रोल?
