Haider Re Release Date: शाहिद कपूर की फिल्म फिर से सिनेमाघरों में रही रिलीज, कहां से बुक करें टिकट

Haider Re Release Date: शाहिद कपूर की फिल्म हैदर तो लगभग सभी को याद होगी. जबरदस्त कहानी की वजह से इसने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की थी. अब इसे जल्द ही कश्मीरी दर्शकों के लिए फिर से रिलीज किया जाएगा.

Haider Re Release Date: शाहिद कपूर की फिल्म हैदर को रिलीज हुए लगभग 10 हो गया है. कश्मीर की उथल-पुथल भरी बैकग्राउंड पर बनी यह फिल्म विशाल भारद्वाज की हेमलेट का रीमेक थी. मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करते हुए 79 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. अपनी सफलता के बावजूद, फिल्म को कश्मीर में कभी प्रदर्शित नहीं किया गया. हालांकि, अब दर्शकों के लिए खुशखबरी है, क्योंकि हैदर आखिरकार कश्मीर के सिनेमाघरों में आ रही है. यह रिलीज सलमान खान और करीना कपूर की बजरंगी भाईजान को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया के बाद हुई.

क्यों फिर से हैदर हो रही है रिलीज, आईनॉक्स श्रीनगर के मालिक ने किया रिवील

आईनॉक्स श्रीनगर के मालिक विकास धर ने बॉलीवुड हंगामा संग बातचीत में कंफर्म किया कि जल्द ही सिनेमाघरों में शाहिद कपूर की हैदर रिलीज हो रही है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को कश्मीर या रोमांटिक कहानियों पर आधारित फिल्में पसंद हैं. सोशल मीडिया पोल के आधार पर, जहां स्थानीय लोगों को यह तय करना होता है कि वे अगली फिल्म कौन सी देखना चाहते हैं, इसमें हैदर को सबसे ज्यादा वोट मिले.

कब रिलीज हो रही है शाहिद कपूर की हैदर

शाहिद कपूर की हैदर 20 सितंबर, 2024 को रिलीज होगी. टिकट की कीमत 99 रुपये से कम होने के साथ, फिल्म नियमित रूप से दोपहर 2 और 2:30 बजे प्रदर्शित की जाएगी. आईनॉक्स श्रीनगर में टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी गई है. ऐसे में अगर अभी तक जिन लोगों ने मूवी नहीं देखी है, वो जरूर एंजॉय कर सकते हैं.

श्रीनगर में कौन सी फिल्में देखने की बढ़ी मांग

आईनॉक्स श्रीनगर के मालिक ने यह भी बताया कि कैसे कश्मीर में लोगों ने ‘बजरंगी भाईजान’, ‘रॉकस्टार’, ‘जब वी मेट’, 3 इडियट्स’, ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ और ‘लैला मजनू’ जैसी फिल्मों की स्क्रीनिंग की मांग की. इससे पहले अगस्त में, ‘लैला मजनू’ को श्रीनगर में फिर से रिलीज किया गया था और इसे दर्शकों ने खूब पसंद किया.

कब रिलीज हुई थी शाहिद कपूर की हैदर

उन्होंने कहा, “अब मुझसे कई अन्य फिल्में लाने के लिए कहा जा रहा है, जिन्हें यहां के लोगों ने 1990 और 2022 के बीच सिनेमा हॉल बंद होने के बाद से नहीं देखा है.” विशाल भारद्वाज की ओर से निर्देशित, 2014 की फिल्म हैदर मीर (शाहिद कपूर) की कहानी बताती है, जो अपने लापता पिता को खोजने के लिए वापस आता है.

Also Read- Farzi 2 OTT Release Date: शाहिद कपूर की फर्जी 2 इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज, नोट कर लें डेट-टाइम

Also Read- Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya OTT Release: इस ओटीटी प्लेटफॉर्म रिलीज हुई शाहिद कपूर की फिल्म, अभी करें एंजॉय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >